बेला और ढोली फीडर में मेंटेनेंस को लेकर शनिवार को कई घंटे बिजली बंद रहेगी। ढोली जेई के अनुसार ढोली पावर स्टेशन से मुरौल फीडर की बिजली सुबह 8 से 11 बजे तक बंद रहेगी। बेला पावर स्टेशन के नारायणपुर फीडर में एक ट्रांसफॉर्मर की बिजली सुबह 11 से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी।
बिजली बंद रहने से परेशानी
भगवानपुर और गोबरसही इलाके में काफी देर बिजली बंद रहने से गर्मी के कारण लोग परे’शान हो गए। टाउन थर्ड में लो वोल्टेज की शि’कायत आने पर विद्युत अधिकारी द्वारा तुरंत लाइनमैन को भेजकर ठीक करा दिया गया। वहीं गोबरसही और भगवानपुर में बिजली कटने का कारण विद्युत अधिकारी द्वारा नहीं बताया गया। इससे लोगों में क्षोभ व्याप्त है।

बंदरा में पांच दिनों से आपूर्ति बाधित
बंदरा प्रखंड कीसुंदरपुर रतवारा पंचायत के वार्ड 14 में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 13 जुलाई को हुई भैंस की मौत के बाद विद्युत आपूर्ति बाधित है। इस संबंध में ग्रामीण समीर कुमार ने बतया कि कोरोना आपदा काल में बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा मुहैया कराई जा रही है। बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। वहीं, बरसात के मौसम में कई नई समस्याओं के साथ पेयजल की भी समस्या खड़ी हो गई है। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता ने एसडीओ ढोली से तार जोड़वाने का आश्वासन तो दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुुई।



Leave a Reply