CHHAPRA : बिहार के छपरा से बड़ी खबर सामने आ रही है. बीजेपी के एक नेता की बेटी ने रि’वॉल्वर से अपने सिर में गो’ली मा’र ली है. गो’ली लगने से घा’यल युवती की हाल’त नाजुक बतायी जा रही है.
छपरा के सलेमपुर मोहल्ले में हुई घ’टना
छपरा के नगर थाना क्षेत्र के सलेमपुर मोहल्ले में ये घट’ना हुई है. बीजेपी के नेता एम के सिंह की बेटी ने अपने सिर में गो’ली मा’र ली. बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता के नाम पर लाइसेंसी रिवॉल्वर था. उसी रिवॉल्वर से सिर में गो’ली मा’र ली. गोली लगने से घा’यल युवती को बेहद गं’भीर हाल’त में छपरा सदर अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया है.
बीजेपी नेता के संबंधियों से हमने बात की तो उन्होंने मामले की जानकारी दी. बीजेपी नेता एम के सिंह छपरा में स्टडी प्वाइंट कोचिंग सेंटर चलाते हैं. सलेमपुर में उनका अपना घऱ है. आज उनकी बेटी छोटी कुमारी अपने पिता का लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर घर की तीसरी मंजिल पर गयी और वहीं खुद को गो’ली मा’र ली. गो’ली चलने की आवाज सुनकर घर के लोग छत की ओर दौड़े, वहां जाकर देखा कि छोटी खू’न से लथपथ पडी है और छटपटा रही है. घर के लोग उसे आ’नन फा’नन में छपरा सदर अस्पताल ले गये.

छपरा सदर अस्पताल के डॉक्टर राकेश कुमार राय ने बताया कि अस्पताल लायी गयी युवती के सिर में गोली लगी थी. उसकी हालत बेहद गं’भीर थी लिहाजा उसे पटना रेफर कर दिया गया. छोटी के परिजनों ने इस घ’टना को लेकर फिलहाल कुछ भी नहीं कहा है. छपरा नगर थाना पुलिस ने कहा कि छोटी के परिवार वालों से मामले की जानकारी ली जा रही है. युवती के होश में आने के बाद उसका बयान लिया जायेगा. उसके मुताबिक का’र्रवाई की जायेगी.



Leave a Reply