Breaking NewsJHARKHANDRANCHI

हेमंत सोरेन को मिली जान से मा’रने की ध’मकी, CID की टीम जांच में जुटी

RANCHI: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को जा’न से ‘मा’रने की ध’मकी मिली है. यह ध’मकी हेमंत को ईमेल से मिली है. इसके बाद सीआईडी की टीम हरकत में आ गई है. सीआईडी की टीम जांच में जुट गई है. हेमंत की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने रांची के साइबर थाना में  इसको लेकर मामला दर्ज कराया है.

बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन को दो अलग-अलग ईमेल आईडी से ध’मकी मिली हैं. साइबर सेल जांच में जुट गई है कि आखिर ध’मकी देने वाला शख्स कौन और कहां का रहने वाला है.

बताया जा रहा है कि ध’मकी देने वाला ने मेल किया है कि हेमंत सोरेन अपनी आदत से सुधर जाओ नहीं तो आप को जान से मा’र देंगे. इस धमकी के बाद सीएम की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है. आदेश दिया गया है कि अगर हेमंत सोरेन कहीं भी जाए तो उन्हें अपने सुरक्षा घेरे में ही रखा जाए. इस दौरान कोई भी लापरवाही सुरक्षाकर्मियों की ब’र्दास्त नहीं की जाएगी. बता दें कि झारखंड में न’क्सली भी काफी एक्टिव हैं. इससे पहले वह कई सीएम को ध’मकी भी दे चुके हैं. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.