BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर: बिहार के एक जिले में नए DM, 5 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

PATNA : कोरोना संक्रमण के बीच इस वक्त की ताजा खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से आ रही है. बिहार के 1 जिले में नए डीएम की तैनाती राज्य सरकार ने की है.

2007 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार सिंह को लखीसराय का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. संजय कुमार सिंह पहले प्रबंध निदेशक बिहार चिकित्सा सेवा और आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के पद पर तैनात थे.

इसके अलावा राज्य सरकार ने 2006 बैच के आईएएस अधिकारी योगेंद्र कुमार चौधरी को लखीसराय डीएम के पद से हटाते हुए विशेष सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर तैनात किया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.