BIHARBreaking NewsSTATE

#BreakingNews: बिहार में 10 लोगों की मौ’त, कोरोना से अब तक 167 मरीजों ने तो’ड़ा दम

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण इन दिनों काफो तेजी से बढ़ रहा है. राज्य के कई जिलों में फिर से लॉकडाउन की घोषणा की गई है. इस वक्त कोरोना संक्रमण से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पिछले 24 घंटे के भीतर राज्य में 10 और कोरोना मरीजों की मौ’त हो गई है. इसके साथ ही बिहार में मरने वालों का आंकड़ा 167 हो गया है.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को नियमित अपडेट जारी की गई है. इस जानलेवा वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. सूबे में आज रिकार्ड तो’ड़ संक्रमित मरीज मिले हैं. राज्य में 24 घंटे के भीतर 1385 नए संक्रमित लोगों की पहचान की गई है. इसके साथ ही कोरोना मरीजों का आंकड़ा 21558 हो गया है.

पिछले 24 घंटे में 10 की मौ’त
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी की गई है, उसके मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर 10 और लोगों की मौ’त हो गई. इसके साथ ही बिहार में अब तक 167 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है. फिलहाल सूबे में मरने वालों का औसत 0.77 %  है. अनलॉक-1 में कोरोना संकट के बीच पिछले महीने 40 लोगों की मौ’त हुई थी.

इस हफ्ते 35 लोगों की मौ’त
इस हफ्ते बिहार में 35 लोगों की मौ’त हो गई है. 6 जुलाई को 7, 7 जुलाई को 1, 8 जुलाई को 2, 9 जुलाई को 9, 10 जुलाई को 2, 11 जुलाई को 7 और 12 जुलाई को 7 लोगों की मौ’त रि’कार्ड की गई है. यानी कि कुल मिलकर इस हफ्ते 35 लोगों की मौत हो गई. लिहाजा औसतन हर रोज हमारे यहां 5 लोगों की जाना जा रही है.

बिहार में अब तक 167 की मौ’त
बिहार में अब तक कोरोना से 167 लोगों की मौ’त हुई है. सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 27 लोगों की मौ’त हुई है. भागलपुर में 14 लोगों की मौ’त हुई है. गया और दरभंगा में 10-10 लोगों की मौ’त हुई है. मुजफ्फरपुर में 8, बेगूसराय, नालंदा, समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण में 7-7 मरीजों की जान गई है. रोहतास, सारण और सीवान 6-6 लोगों की मौ’त हुई है. मुंगेर, पश्चिमी चंपारण और जिले में 5-5 मरीजों की मौ’त हुई है.

इसके आलावा भोजपुर, खगड़िया, नवादा और वैशाली  में 4-4 लोगों ने द’म तो’ड़ा है. जहानाबाद, कैमूर, सीतामढ़ी और में 3-3 लोगों की मौ’त हुई है. इसके साथ ही अररिया, औरंगाबाद, किशनगंज, पूर्णिया और मधुबनी में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अरवल, गोपालगंज, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा और शिवहर में 1-1 मरीज की मौ’त हुई है.

सूबे में 14101 मरीज हुए स्वस्थ
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी किया गया है उसके मुताबिक राज्य में अबतक 14101 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. राज्य में ठीक होने वाले मरीजों का औसत 67.08% हो गया है. पिछले 24 घंटे में राज्य में 568 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए. फिलहाल डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.