BIHARBreaking NewsSITAMARHISTATE

#BiharLockdown: पुपरी में बिना मास्क लगाए घूम रहें 48 लोगों पर जु’र्माना लगाया गया

जिलाधिकारी सीतामढ़ी के द्वारा कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूरी सख्ती के साथ लॉक डाउन के अनुपालन हेतू करवाई करने के निर्देश के आलोक में पुपरी में एसडीओ धनंजय कुमार एवम एसडीपीओ संजय पांडे के नेतृत्व में चलाया गया अभियान । जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी के आदेश के आलोक में आज पुपरी के आजाद चौक, कर्पूरी चौक, नागेश्वर स्थान, लोहापट्टी, स्टेशन रोड, थाना रोड, बाजपट्टी रोड, और सिनेमा रोड सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों , बाजारों में, अभियान चलाया गया । सब्ज़ी मंडी में भी सब्ज़ी विक्रेता और ग्राहकों के बीच मास्क अभियान और समाजिक दूरी को सख्ती से अनुपालन करे बिना मास्क लगाये कई दुकानदार पर भी जुर्माना लगाया गया। कई दुकानें नियमानुकूल आज भी बंद करवाये गये और अनुमति प्राप्त अनिवार्य सेवा के तहत चल रहे दुकानों व लोगो जिंहोंने मास्क नही लगाया था ऐसे 48 लोगो पर जुर्माना भी लगाया गया, साथ ही MVI एक्ट के तहत भी कई वाहन चालको पर जुर्माना लगाया गया। इस अभियान का व्यापक असर पुपरी शहर मे देखने को मिल रहा है, अधिकांश लोग मास्क मे नज़र आने लगे है। साथ ही दुकानदार भी अब बिना मास्क वाले लोगो को समान देने से इंकार कर रहे है।

जिला_प्रशासन आप सभी आम जनमानस से आपके अनमोल जीवन की रक्षा हेतु तथा समाज को COVID-19 के संक्रमण से बचाव हेतु अपील करता है कि बेवजह घर से बाहर न निकले, बेहद जरूरत होने पर मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकले| समाजिक दूरी का पालन करे, समय-2 पे सेनेटायजर/साबुन से हाथ धोते रहे।

लॉकडाउनके उल्लंघन करने वाले पर बिहार एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 एवं आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत होगी कार्रवाई, साथ बिना मास्क के चलने पर बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में 50 रुपये जुर्माना भी लिया जायेगा

जल_जमाव वाले क्षेत्र,नदी के किनारे नही जाए और अपने बच्चों को भी नही जाने दे।वर्षा पात के समय अनावश्यक घर से बाहर नही निकले।किसी भी सहायता एवम सूचना के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06226-250316 पर सम्पर्क करें।सजग रहे,सतर्क रहें,मास्क पहनकर ही बाहर निकले,सदैव सामाजिक दूरी का पालन करे,किसी भी प्रकार के लक्षण महसूस होने पर नजदीक के सरकारी अस्पताल में सम्पर्क करें। हमेशा सरकार के दिशा निर्देशों का जरूर पालन करे। हम सब मिलकर ही कोरोना संक्रमण के चेन को रोक सकते है।

सूत्र: रामशरणागत मिश्रजानीपुर से

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.