BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर: बिहार में कोरोना का महावि’स्फोट / मिले 1385 नए कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 21558

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से सं’क्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 1385 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21558 हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 1385 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21558 हो गई है. विभाग ने बताया कि राज्य के कई जिलों से ये नए मामले सामने आये हैं. स्वास्थ्य विभाग ने बताया की पटना जिले से 378, अरवल से 15, औरंगाबाद से 2, बांका से 15, बेगूसराय से 36, भागलपुर से 55, भोजपुर से 54, बक्सर से 22, दरभंगा से 22, पूर्वी चंपारण से 37, गया से 42, गोपालगंज से 18, जमुई से 59, जहानाबाद से 23, कैमूर से 7, कटिहार से 8, खगड़िया से 21, किशनगंज से 14, लखीसराय से 45, मधेपुरा से 14, मुंगेर से 33, मुजफ्फरपुर से 68, नालंदा से 93, नवादा से 15, पूर्णिया से 24, रोहतास से 6, सहरसा से 7, समस्तीपुर से 31, सारण से 38, शेखपुरा से 15, शिवहर से 5, सीवान से 63, सुपौल से 16, वैशाली से 30 और पश्चिमी चंपारण से 53 नए मामले सामने आये हैं. राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला एक व्यक्ति पटना में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.

पिछले 24 घंटे में 14 की मौ’त
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी की गई है, उसके मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर 14 और लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही बिहार में अब तक 157 लोगों की मौ’त कोरोना वायरस के कारण हो गई है. फिलहाल सूबे में मरने वालों का औसत 0.77 %  है. अनलॉक-1 में कोरोना संकट के बीच पिछले महीने 40 लोगों की मौ’त हुई थी.

इस हफ्ते 35 लोगों की मौ’त
इस हफ्ते बिहार में 35 लोगों की मौ’त हो गई है. 6 जुलाई को 7, 7 जुलाई को 1, 8 जुलाई को 2, 9 जुलाई को 9, 10 जुलाई को 2, 11 जुलाई को 7 और 12 जुलाई को 7 लोगों की मौत रिकार्ड की गई है. यानी कि कुल मिलकर इस हफ्ते 35 लोगों की मौ’त हो गई. लिहाजा औसतन हर रोज हमारे यहां 5 लोगों की जाना जा रही है.

बिहार में अब तक 157 की मौ’त
बिहार में अब तक कोरोना से 157 लोगों की मौ’त हुई है. सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 23 लोगों की मौत हुई है. भागलपुर में 13, गया में 9 और दरभंगा में 10 लोगों की मौत हुई है. बेगूसराय, नालंदा, समस्तीपुर में 7 मरीजों की जान गई है. मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, रोहतास, सारण और सीवान  6-6 लोगों की मौ’त हुई है. मुंगेर, पश्चिमी चंपारण और जिले में 5-5 मरीजों की मौ’त हुई है.

इसके आलावा भोजपुर, खगड़िया, नवादा और वैशाली  में 4-4 लोगों ने दम तोड़ा है. जहानाबाद, कैमूर, सीतामढ़ी और में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही अररिया, औरंगाबाद, किशनगंज और मधुबनी में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अरवल, गोपालगंज, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा और शिवहर में 1-1 मरीज की मौ’त हुई है.

सूबे में 13533 मरीज हुए स्वस्थ
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी किया गया है उसके मुताबिक राज्य में अबतक 13533 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. राज्य में ठीक होने वाले मरीजों का औसत 67.08% हो गया है. पिछले 24 घंटे में राज्य में 514 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए. फिलहाल डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.