BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर की DRI टीम ने इस प्रकार चार किलो सोना पकड़ने में हासिल की सफलता, दो तस्कर भी गि’रफ्तार…

मुजफ्फरपुर डीआरआइ टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने पटना के मीठापुर बस स्टैंड के पास से सोना के दो अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिर’फ्तार किया है। इनके पास से त’स्करी कर लाए जा रहे करीब तीन किलो 982 ग्राम सोना के 24 बिस्किट बरा’मद किए गए हैं। सराफा बाजार में इसकी कीमत एक करोड़ 96 लाख 73 हजार 501 रुपये बताई जा रही है। यह सोना म्यांमार से तस्करी कर गुवाहाटी लाया गया था। वहां से पटना के रास्ते दिल्ली ले जाया जा रहा था।

पटना कस्टम विभाग के सहयोग से ऑ’परेशन

ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे डीआरआइ अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखते हुए बताया कि इन तस्करों की विशेष व विश्वसनीय सूचना मिली थी। इसके आधार पर पटना कस्टम विभाग के सहयोग से यह ऑपरेशन चलाया गया। इसी ङ्क्षसडीकेट से दिल्ली व सिलीगुड़ी में भी तस्करी के सोना की चार-चार किलो की खेप पकड़ी गई है। अंडरवियर व ट्रॉली बैग के हैंडल में छिपाकर ले जा रहे थे सोना : म्यांमार से तस्करी कर इस सोना को दिल्ली पहुंचाना था। जांच में पकड़ा नहीं जाए इसलिए इसे अंडरवियर व ट्रॉली बैग के हैंडल में छिपाया गया था। हालांकि डीआरआइ की टीम के सामने उनकी चालाकी छिप नहीं सकी। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.