BHAGALPURBIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर: भागलपुर प्रशासन में कोरोना संक्रमण की बड़ी चेन, DM के बाद ADM व DDC भी पॉजिटिव

बिहार के भागलपुर में जिला प्रशासन के कई अधिकारी कोरोना वाररस से संक्रमित हो गए हैं। जिलाधिकारी प्रणव कुमार के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद और कई अधिकारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिलाधिकारी ने संक्रमित होने क बाद अपना प्रभार एडीएम राजेश राजा को दिया। वे भी कोरोना से संक्रमित हो गए। इसके बाद डीडीसी और जिला शिक्षा पदाधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस कारण यहां बड़ी चेन बन गई है। जिलाधिकारी का इलाज पटना में हो रहा है।

डीएम के बाद एडीएम व डीडीसी भी मिले संक्रमित

डीएम प्रणव कुमार के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एडीएम राजेश राजा और डीडीसी सुनील कुमार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कुछ कर्मचारियों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव मिली है।

कोरोना जांच करा रहे संपर्क में आए अधिकारी-कर्मचारी

इसके बाद उनके संपर्क में आए अन्‍य अधिकारी और कर्मचारी कोरोना की जांच करा रहे हैं। मंगलवार को डीआरडीए निदेशक सहित कई कर्मचारियों के सैंपल लिए गए। साथ ही समाहरणालय में कार्यरत कर्मचारियों का भी सैंपल लिए गए हैं। उनकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी। फिलहाल कार्यालय में 50 फीसद कर्मचारियों से ही काम लिया जा रहा है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित तीन कर्मचारी पॉजिटिव

कोरोना का वायरस अब शिक्षा विभाग में भी पहुंच गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) संजय कुमार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कार्यालय के दो कर्मचारियों के भी संक्रिमत होने की सूचना है। डीईओ खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है। उन्‍होंने जुलाई के प्रथम सप्ताह में ही पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले वे पटना में थे।

बुधवार को जांच सैंपल देंगे शिक्षा विभाग के अधिकारी

दरअसल, लॉकडाउन की वजह से जिला शिक्षा कार्यालय बंद है। लेकिन तीन दिन पहले ही डीईओ की अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। बैठक में अलग-अलग विभागों के कई और अधिकारी थे। डीईओ के पॉजिटिव निकलने के बाद अधिकारियों में भी अफरातफरी मच गई है। संक्रमण का चेन बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी बुधवार को कोरोना की जांच कराएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.