PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. पटना के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में एक लड़की के साथ ब’लात्कार की घ’टना सामने आई है. इस घ’टना ने सबको हैरान कर दिया है. वारदात सामने आने के बाद प्रशासन की नींद उड़ गई है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात पीरबहोर थाना इलाके के पीएमसीएच हॉस्पिटल की है. जहां एक लड़की के साथ ब’लात्कार की घ’टना सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक चाइल्ड होम से इलाज के लिए लड़की लायी गई थी. जिसके साथ रेप जैसी घिनौनी अ’पराध को अंजाम दिया गया.
इस घट’ना को लेकर पुलिस में घटना की शिकायत की गई है. लड़की के बयान पर पुलिस ने फिलहाल सुरक्षा में तैनात गार्ड को गि’रफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में महिला थाना और पीरबहोर थाना की टीम जांच कर रही है.
पटना महिला थानाध्यक्ष आरती जायसवाल ने फर्स्ट बिहार झारखंड को जानकारी दी कि 8 जुलाई को पीड़ित लड़की बाढ़ स्टेशन पर ला’वारिश के रूप में मिली थी. जिसे चाइल्ड केयर में रखा गया था. पीड़िता की उम्र 15 साल है. जिसे इलाज के लिए ले जाया गया था. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. महिला पुलिस की अभिरक्षा में पीड़ि’ता का मेडिकल कराया जा रहा है.

बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणी मिश्रा ने कहा कि उन्होंने महिला थाना प्रभारी से इस मामले में जानकारी ली है. महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि पी’ड़िता का बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. महिला पुलिस की अभिरक्षा में पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. कल संभवतः 164 का बयान दर्ज किया जायेगा.
दिलमणी मिश्रा ने इस घ’टना पर दुः’ख व्यक्ति करते हुए कहा कि ‘मैं इसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना करती हूँ और दो’षी को स’जा मिले इसके लिए प्रशासन से बात कर खुद मॉनीटिरिंग करूंगी.’ बता दें कि पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आइसोलेशन वार्ड के सिक्युरिटी गार्ड पर रे’प का आ’रोप लगाया गया है.



Leave a Reply