मुज़फ़्फ़रपुर : 17 वर्षीय युवक की डूबने से हुई मौ’त
सूत्र: अभय राज
ज़िले के सदर थाना क्षेत्र के डुमरी स्तिथ दूबे टोला में ईंट भट्टा के पानी भरे गड्ढा में दोस्तो के संग स्नान करने गए एलाआइसी कर्मी का 17 वर्षीय पुत्र विकाश दुबे की डूबकर मौ’त हो गई.वह दसवीं कक्षा का छात्र था.उसके पिता दिनेश दुबे मुजफ्फरपुर में ही एलआइसी कार्यालय में कार्यरत है. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद विकाश का श’व पानी से बाहर निकाला गया.इसके बाद आनन फा’नन में परिजन शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचे.जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने घट’नास्थल की छानबीन की. इधर, परिजनों ने श’व का पोस्टमार्ट’म कराने से इनकार कर दिया.बताया गया कि दिनेश दूबे को एक पुत्र व तीन पुत्री है. बच्चो में विकास काफी तेज तर्रार था. पढ़ने में भी काफी हो’शियार था.

मृ’तक के चाचा संजय दूबे ने बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे विकाश अपने दोस्तों के साथ दूबे टोला स्थित ईंट भट्टा के समीप पानी भरे गड्ढा में स्नान करने गया था. इसी दौरान वह डूब गया. उसके साथियों ने परिजनों को सूचना दी.परिजन और आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे. काफी प्रयास के बाद किसी तरह शव को पानी से बाहर निकाला गया.विकास की मौ’त के बाद पूरे परिवार में ची’त्कार मच गया.पिता, मां और बहनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.



Leave a Reply