पुलिसकर्मियों पर कोरोना का कहर लगतार जारी है। मंगलवार को आयी रिपोर्ट में अहियापुर थाना के आधा दर्जन पुलिसकर्मी सहित 61 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें अहियापुर थाना के प्रभारी थानेदार भी शामिल हैं। इसके साथ ही सरैयागंज के एक परिवार में सात सदस्य संक्रमित मिले हैं। इनमें अब तक दो सदस्यों की मौत हो चुकी है।
मंगलवार को मिले 61 नए संक्रमितों के साथ ही ट्रू जी से हुई जांच में 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है मगर इसकी घोषणा बुधवार को क्रॉस चेक के बाद की जाएगी। संख्या की पुष्टि करते हुए एसकेएमसीएच के प्राचार्य डॉ.विकास कुमार ने बताया कि जांच में लगातार तेजी लाई जा रही है। बैकलॉग की संख्या तेजी से घट रही है। मंगलवार को मिले संक्रमितों में सबसे अधिक पुलिसकर्मी हैं। संक्रमितों में अहियापुर थाने के अलावा अन्य जगहों के पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सबके इलाज की व्यवस्था की जा रही है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह सदर थाने के कई अधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी संक्रमित मिले थे। बाद में थाने को ही सील कर दिया गया था।

दूसरी ओर सरैयागंज में एक ही परिवार के सात लोगों के संक्रमित होने और दो लोगों की मौ’त से स्थिति गंभीर हो गई है। एक की मौत मंगलवार को हो गई जबकि एक व्यक्ति की मौत तीन दिन पहले पटना एम्स में हो गई थी। उस इलाके को भी कंटेनमेंट बनाने की कवायद चल रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मंगलवार को कचहरी इलाके में भी एक के संक्रमित होने की चर्चा रही।



Leave a Reply