Breaking NewsDELHIEDUCATION

बड़ी खबर: आज जारी होगा CBSE 10वीं रिजल्ट, इन तरीकों से कर सकेंगे चेक…

CBSE 10th Result 2020 Live updates : सीबीएसई 10वीं रिजल्ट आज cbse.nic.in , cbseresults.nic.in और results.nic.in पर जारी होगा। बताया जा रहा है कि रिजल्ट 10 से 12 बजे के बीच कभी भी जारी हो सकते हैं। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट सीबीएसई की वेबसाइट के अलावा उमंग ऐप ( UMANG ) और डिजिलॉकर ( digilocker.gov.in ) ऐप से भी चेक कर सकेंगे। 10वीं के करीब 18 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार की सुबह से ही परिणाम जारी होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन मंगलवार को परीक्षा परिणाम जारी होने की खबर का सीबीएसई ने खंडन किया। इसके बाद मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर बुधवार (आज) को परीक्षा परिणाम जारी होने की बात कही। सीबीएसई ने कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए इस वर्ष 12वीं की मेरिट सूची नहीं जारी की। 10वीं की मेरिट सूची जारी होगी या नहीं, इसके बारे में सीबीएसई ने कुछ नहीं बताया है।

09:03 AM : सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जारी होने के कुछ देर बाद स्टूडेंट्स DigiLocker ऐप के जरिए अपने अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे। डिजिलॉकर ऐप इन लिंक पर क्लिक कर करें डाउनलोड

एंड्रॉएड फोन – गूगल प्ले स्टोर से करें डाउनलोड
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digilocker.android

आईफोन एप्पल एप स्टोर से करें डाउनलोड

https://apps.apple.com/in/app/digilocker/id1320618078

08:21 AM :  इस बार दिल्ली के दो रीजन बना दिए गए हैं। एक रीजन दिल्ली ईस्ट बनाया गया है और दूसरा रीजन दिल्ली वेस्ट बनाया गया है। इन दोनों रीजन के परीक्षा परिणाम भी अलग अलग घोषित किए जाएंगे।

07:46 AM :  सीबीएसई 12वीं में लखनऊ की दिव्यांशी जैन ने 100 फीसदी अंक हासिल किए थे। बुलंदशहर डीपीएस के तुषार सिंह को भी आर्ट स्ट्रीम में 500 में से 500 अंक मिले। अब देखना होगा कि 10वीं में कितने स्टूडेंट्स 100 फीसदी अंक ला पाते हैं।

07:36 AM :  CBSE 10th Passing Marks – सीबीएसई 10वीं परीक्षा में प्रत्येक विषय में पास होने के लिए 33 अंकों की जरूरत है।

07:18 AM : इस वर्ष स्टूडेंट्स को मार्कशीट में RT, RW, RL जैसे एब्रीविएशन शब्द देखने को मिलेंगे। RT का मतलब रिपीट थ्योरी होता है। स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों में अलग पास होना होता है। RT वाले स्टूडेंट्स को थ्योरी का पेपर फिर से देना होगा। लेकिन 10वीं में ये एब्रीवेशन देखने को नहीं मिलेगी क्योंकि 10वीं में कम्युलेटिव स्कोर देखा जाता है।

RW का मतलब रिजल्ट विदहेल्ड Result Withheld । यानी कुछ कारणों से रिजल्ट रोका जाना।
RL मतलब रिजल्ट लेटर (Results Later)। यानी इनका रिजल्ट बाद में जारी किया जाएगा।
COMP मतलब कंपार्टमेंट। अगर कोई छात्र किसी एक विषय में फेल हो जाता है, पासिंग मार्क्स (33) हासिल नहीं कर पाता है, तो उसे कंपार्टमेंट की कैटेगरी में रखा जाएगा।
ER का मतलब एसेंशियल रिपीट। इस बार फेल की जगह यही शब्द लिखा होगा। एसेंशियल रिपीट मतलब जिन्हें अनिवार्य तौर पर अगले साल फिर से सभी विषयों की परीक्षा में बैठना होगा।
XXXX का मतलब होगा इंम्प्रूवमेंट।

06:55 AM :  इस बार सीबीएसई बोर्ड ने फैसला लिया कि वो मार्कशीट में FAIL लिखने की बजाय Essential Repeat लिखा जाएगा

06:20 AM : सीबीएसई 10वीं रिजल्ट में दिल्ली के सरकारी स्कूलों पर नजर रहेगी। 12वीं में दिल्ली के सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों को पीछे छोड़ दिया। यहां 98 फीसदी बच्चे पास हुए। अब देखना होगा कि 10वीं का रिजल्ट कैसा रहता है।

06:05 AM : CBSE Results 2020: APP पर यूं चेक करें रिजल्ट
स्टूडेंट्स UMANG ऐप और digilocker ऐप से नतीजे चेक कर सकेंगे। इन एप्स को डाउनलोड कर आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं। साथ ही अपनी मार्कशीट, सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

05:30 AM : IVRS सिस्टम से यूं चेक करें रिजल्ट
– अगर सीबीएसई की वेबसाइट काम नहीं कर रही है या आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो आप सीबीएसई रिजल्ट IVRS से चेक कर सकते हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो 24300699 पर फोन करें। और अगर आप देश के अन्य हिस्से में रहते हैं तो 011-24300699 पर कॉल करें।

– इसके अलावा स्टूडेंट्स अपने स्कूल से भी रिजल्ट के लिए संपर्क कर सकते हैं। हर स्कूल को उसके बच्चों के रिजल्ट की पूरी फाइल ईमेल की जाएगी।

05:21 AM : SMS से रिजल्ट चेक करने का तरीका
– 12वीं के रिजल्ट के समय जारी किया गया था ये नंबर
सीबीएसई ने 12वीं रिजल्ट के दौरान SMS से रिजल्ट जारी करने का नंबर जारी किया था। हो सकता है कि बोर्ड 10वीं के लिए नया नंबर जारी करे या फिर 12वीं वाला नंबर ही रहने दे।

12वीं वाले छात्र ऐसे चेक कर रहे थे अपना रिजल्ट
अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें- cbse12
और भेज दें 7738299899 पर।
उदाहरण – जैसे आपका रोल नंबर 1234567891 है तो आपको मैसेज करना होगा –
cbse12 1234567891

05:10 AM : सीबीएसई ने सोमवार को बिना सूचना दिए 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर सबको चौंका दिया था। 12वीं में 88.78% बच्चे पास हुए हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 5.96 प्रतिशत बेहतर रहा।

05:00 AM : दिल्ली के छात्रों के रद्द हुए थे पेपर-
आपको बता दें कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2020 से शुरू हुई थीं। जिसमें 10वीं का अंतिम पेपर 18 मार्च को था। दिल्ली के कुछ इलाकों में कोरोना वायरस से पहले दंगा भड़का था जिस कारण से सीबीएसई पूर्वी दिल्ली के परीक्षा केंद्रों की परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं थी। दिल्ली के इन इलाकों की परीक्षाएं पहले कराई जानी थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सीबीएसई ने कोरोना वायरस संकट को देखते हुए 10वीं और 12वीं परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया था। ऐसे में दिल्ली के सीबीएसई 10वीं के छात्रों का रिजल्ट इंटरलनल असेसमेंट, प्रोजेक्ट वर्क और असाइनमेंट वर्क के आधार पर जारी किया जाएगा। सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि सीबीएसई 12वीं के छात्र जो असेसमेंट मार्क्स से संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें बाद में परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा जबकि 10वीं के छात्रों का यह असेसमेंट से जारी किया गया रिजल्ट ही अंतिम रिजल्ट होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.