Breaking NewsUTTARAKHAND

#UTTRAKHAND; दुल्हे ने नहीं दिए जुते चु’राई के पैसे, तो दुल्हन ने साथ ससुराल जाने से किया इनकार..

जूते चु’राने की रस्म के पूरे पैसे मायके वालों को नहीं मिलने पर दुल्हन इतनी ना’राज हुई कि उसने ससुराल जाने से इ’नकार कर दिया। मा’मला को’तवाली पहुंचा तो जिम्मेदार लोगों के दखल के बाद दुल्हन ससुराल जाने को राजी हुई। मंगलवार को रुद्रपुर से किच्छा बारात आई थी। दूल्हा-दुल्हन के फेरों के दौ’रान जूता चु’राई की रस्म को पूरा करते हुए सालियों ने दूल्हे के जूते चु’रा लिये। फेरे पूरे होने के बाद दूल्हे ने सालियों से अपने जूते मांगे। बताया जा रहा है कि रस्म के अनुसार जूते वापस करने की एवज में सालियों ने दूल्हे से पांच हजार रुपये की मांग की।दूल्हे ने सालियों के सामने पांच सौ रुपये देने का प्रस्ताव रखा।

इस पर सालियों ने मना कर दिया। आखिरकार दूल्हा उन्हें एक हजार रुपये देने को तैयार हो गया लेकिन वे पांच हजार रुपये देने पर अड़ी रही। जिस पर दोनों पक्षों की नों’कझो’क होने लगी, जो देखते ही देखते वि’वाद में बदल गयी। वि’वाद इतना बढ़ा कि पूरा मा’मला कोतवाली तक पहुंच गया। दुल्हन को ससुराल पक्ष का रवैया इतना नागवार लगा कि उसने दूल्हे के साथ ससुराल जाने से इ’नकार कर दिया।

इससे दूल्हा पक्ष ठगा सा रह गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के कुछ जिम्मेदार लोगों के मा’मला सु’लझाये जाने के बाद दुल्हन अपनी ससुराल जाने को तैयार हुई।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.