16 जुलाई से एक बार फिर लॉकडाउन के एलान की खबर मिलते ही बाजार में खरीदारी के लिए ग्राहकों का हुजूम उमड़ पड़ा। दोपहर बाद अचानक बाजार की रंगत में निखार आ गया। वहीं अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग जरूरी सामग्री की खरीदारी के लिए दुकानों में कतार में लग गए। इसके चलते कई इलाकों में जाम लग गया। शाम पांच बजे तक दुकान खोलने के आदेश के बावजूद मंगलवार को कई दुकानें देर शाम तक खुली रहीं। लिहाजा पुलिस-प्रशासन की टीम ने माइङ्क्षकग कर और लाठी चटका कर दुकानों को बंद कराया। वहीं दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला।

शहर के भगवानपुर और सरैयागंज में पुलिस ने लाठियां चटकाईं। जबकि, पुरानी बाजार और छाता चौक के पास सख्ती दिखाई। रेवाघाट, बैरिया, भगवानपुर और चांदनी चौक के इलाकों में भी पुलिस-प्रशासन की टीम एक्शन में रही। उधर, एसडीओ पूर्वी और पश्चिमी ने अधिकारियों की टीम के साथ अलग-अलग इलाकों में सर्च अभियान चलाया। वहीं, कोरोना वायरस के संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बीच 16 से 31 जुलाई तक बिहार में लॉकडाउन लागू करने के सरकार के फैसले का विभिन्न व्यवसायिक संगठनों ने स्वागत किया है।
Input: Dainik Jagran



Leave a Reply