BIHARBreaking NewsSTATE

#Breaking: पटना एम्स में एक डॉक्टर की मौ’त, कोरोना से तो’ड़ा दम

PATNA : बिहार में कोरोना पूरी तरह बेकाबू होता दिख रहा है. राज्य में इन दिनों एक हजार से भी ज्यादा मरीज एक दिन में सामने आ रहे हैं. वहीं दूसरी ओर म’रने वालों का भी आंकड़ा अब तेजी से बढ़ रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. पटना एम्स में कोरोना से एक डॉक्टर की मौ’त हो गई है.

बिहार में पहले डॉक्टर की मौ’त
बिहार में यह पहली घट’ना है जब किसी डॉक्टर की मौ’त कोरोना से हुई हो. पटना एम्स में इलाजरत एक डॉक्टर की मौ’त हो गई है, जो कोरोना से संक्रमित थे. मृत’क डॉक्टर अश्विनी कुमार कई दिनों से बीमार थे. उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था. मिली जानकारी के मुताबिक डॉ अश्विनी कुमार गया जिले में पोस्टेड थे.

24 घंटे में 9 की मौ’त
बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 9 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है. इसके साथ ही बिहार में मरने वालों का आंकड़ा 134 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को नियमित अपडेट जारी की गई है. इस जानलेवा वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. सूबे में आज रिकार्ड तोड़ संक्रमित मरीज मिले हैं. राज्य में 24 घंटे के भीतर 1116 नए संक्रमित लोगों की पहचान की गई है. इसके साथ ही कोरोना मरीजों का आंकड़ा 17421 हो गया है.

पिछले 24 घंटे में 9 की मौत
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी की गई है, उसके मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर 9 और लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही बिहार में अब तक 134 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है. फिलहाल सूबे में मरने वालों का औसत 0.76%  है. अनलॉक-1 में कोरोना संकट के बीच पिछले महीने 40 लोगों की मौत हुई थी.

इस हफ्ते 35 लोगों की मौ’त
इस हफ्ते बिहार में 35 लोगों की मौ’त हो गई है. 6 जुलाई को 7, 7 जुलाई को 1, 8 जुलाई को 2, 9 जुलाई को 9, 10 जुलाई को 2, 11 जुलाई को 7 और 12 जुलाई को 7 लोगों की मौ’त रि’कार्ड की गई है. यानी कि कुल मिलकर इस हफ्ते 35 लोगों की मौ’त हो गई. लिहाजा औसतन हर रोज हमारे यहां 5 लोगों की जाना जा रही है.

बिहार में अब तक 134 की मौ’त
बिहार में अब तक कोरोना से 134 लोगों की मौ’त हुई है. सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 15 लोगों की मौ’त हुई है. भागलपुर और दरभंगा में 10-10 लोगों की मौ’त हुई है. समस्तीपुर में 7 मरीजों की जान गई है. मुजफ्फरपुर, नालंदा, पूर्वी चंपारण, रोहतास और सीवान  6-6 लोगों की मौ’त हुई है. बेगूसराय, और सारण जिले में 5-5 मरीजों की मौ’त हुई है.

इसके आलावा भोजपुर, पश्चिमी चंपारण और वैशाली  में 4-4 लोगों ने दम तोड़ा है. गया, खगड़िया, जहानाबाद, नवादा, सीतामढ़ी और में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही अररिया, कैमूर, किशनगंज और मधुबनी में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अरवल, औरंगाबाद, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर, सहरसा और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है.

सूबे में 12364 मरीज हुए स्वस्थ
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी किया गया है उसके मुताबिक राज्य में अबतक 12364 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. राज्य में ठीक होने वाले मरीजों का औसत 70.97% हो गया है. पिछले 24 घंटे में राज्य में 411 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए. फिलहाल डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.