कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से शहर के कई मोहल्ले और सड़कें झील में तब्दील हो गई हैं। साथ ही बूढ़ी गंडक के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से शहर के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। वैसे, अभी नदी का जलस्तर इन इलाकों से नीचे है। स्लुईस गेट अभी पानी खिंच रहा है। सबसे अधिक दि’क्कत गड्ढों में तब्दील सड़कों में बारिश का पानी जमा हो जाने से हो रही है। कई इलाकों में इस कारण जानलेवा हालत बने हुए हैं। सड़कों पर जमा पानी के कारण गड्ढों का पता नहीं चल रहा है। इस कारण बाइक, रिक्शा-ठेला लगातार पलट रहे हैं। पैदल राहगीर भी गि’रने से चो’टिल हो रहे हैं।

Input: Hindustan



Leave a Reply