BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर: राशन कार्ड वालों को बिहार में 5 महीने फ्री में मिलेगा अनाज, सरकार ने किया एलान

PATNA :  कोरोना संकट की महामारी के बीच गरीबी से जूझ रहे लोगों को काफी मुश्किल हो रही है. लोगों को खाने-पीने की काफी दिक्कत हो रही है. ऐसे में बिहार सरकार की ओर से एक और बड़ा एलान किया गया है. लोगों को 5 महीने फ्री में राशन देने की घोषणा बिहार सरकार की ओर से की गई है.

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने रविवार को ट्वीट कर कहा है कि नीतीश सरकार ने एकतरफ लॉकडाउन के दौरान लौटे मजदूरों के लिए रोजगार की व्यवस्था की तो दूसरी ओर सबके लिए राशन का इंतजाम किया. जीविका दीदियों के सर्वेक्षण में राशनकार्ड की पात्रता वाले 35.43 लाख लोगों का पता चला. इसके अलावा 22.27 लाख आवेदन मिले थे. जांच के बाद 23 लाख 27 हजार नये राशन कार्ड बने. इनमें से 13 लाख कार्ड वितरित हो चुके हैं. जो छूट गये, वे भी RTPS काउंटर ये आवेदन कर सकते हैं. नये कार्डधारियों को भी पांच महीने तक राशन मुफ्त मिलेगा. कोई भी राशनकार्ड से वंचित नहीं रहेगा.

डिप्टी सीएम ने एक साथ कई ट्वीट किये हैं. उन्होंने लिखा है कि सड़क पर ठेला-खोमचा लगा कर रोजगार करने वाले एवं अन्य स्ट्रीट वेंडरों को प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत कार्यशील पूंजी के लिए 10 हजार रुपये तक का कर्ज दिया जाएगा. मासिक किस्त बांध कर जो लोग एक साल में कर्ज लौटायेंगे, उन्हें 7 फीसद ब्याज अनुदान मिलेगा.

700 रुपये की यह राशि कर्ज लौटाने वाले के खाते में डाली जाएगी. इस योजना के लिए सर्वेक्षण कर पटना में 13 हजार वेंडरों का निबंधन हुआ है. पूरे बिहार में सर्वेक्षण कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार छोटी पूंजी से रोजगार करने वालों के साथ खड़ी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.