BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में कोरोना से 7 और मरीजों की मौ’त, इस हफ्ते 35 लोगों ने तो’ड़ा दम

PATNA :  बिहार में कोरोना का संक्रमण इन दिनों काफो तेजी से बढ़ रहा है. राज्य के कई जिलों में फिर से लॉकडाउन की घोषणा की गई है. इस वक्त कोरोना संक्रमण से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पिछले 24 घंटे के भीतर राज्य में 7 और कोरोना मरीजों की मौ’त हो गई है. इसके साथ ही बिहार में म’रने वालों का आंकड़ा 125 हो गया है.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को नियमित अपडेट जारी की गई है. इस जानलेवा वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. सूबे में आज रिकार्ड तोड़ संक्रमित मरीज मिले हैं. राज्य में 24 घंटे के भीतर 1266 नए संक्रमित लोगों की पहचान की गई है. इसके साथ ही कोरोना मरीजों का आंकड़ा 16305 हो गया है.

पिछले 24 घंटे में 7 की मौ’त
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी की गई है, उसके मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर 7 और लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही बिहार में अब तक 125 लोगों की मौ’त कोरोना वायरस के कारण हो गई है. फिलहाल सूबे में मरने वालों का औसत 0.76%  है. अनलॉक-1 में कोरोना संकट के बीच पिछले महीने 40 लोगों की मौ’त हुई थी.

इस हफ्ते 35 लोगों की मौ’त
इस हफ्ते बिहार में 35 लोगों की मौ’त हो गई है. 6 जुलाई को 7, 7 जुलाई को 1, 8 जुलाई को 2, 9 जुलाई को 9, 10 जुलाई को 2, 11 जुलाई को 7 और 12 जुलाई को 7 लोगों की मौ”त रिकार्ड की गई है. यानी कि कुल मिलकर इस हफ्ते 35 लोगों की मौत हो गई. लिहाजा औसतन हर रोज हमारे यहां 5 लोगों की जाना जा रही है.

बिहार में अब तक 125 की मौ’त
बिहार में अब तक कोरोना से 125 लोगों की मौ’त हुई है. सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 15 लोगों की मौत हुई है. भागलपुर और दरभंगा में 10-10 लोगों की मौत हुई है. समस्तीपुर में 7 मरीजों की जान गई है. मुजफ्फरपुर, नालंदा, पूर्वी चंपारण, रोहतास और सीवान  6-6 लोगों की मौ’त हुई है. बेगूसराय, और सारण जिले में 5-5 मरीजों की मौ’त हुई है.

इसके आलावा भोजपुर, पश्चिमी चंपारण और वैशाली  में 4-4 लोगों ने दम तो’ड़ा है. गया, खगड़िया, जहानाबाद, नवादा, सीतामढ़ी और में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही अररिया, कैमूर, किशनगंज और मधुबनी में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अरवल, औरंगाबाद, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर, सहरसा और शिवहर में 1-1 मरीज की मौ’त हुई है.

सूबे में 11953 (73.30%) मरीज हुए स्वस्थ
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी किया गया है उसके मुताबिक राज्य में अबतक 11953 सं’क्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. राज्य में ठीक होने वाले मरीजों का औसत 73.30% हो गया है. पिछले 24 घंटे में राज्य में 962 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए. फिलहाल डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.