Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

बड़ी खबर: अनुपम खेर के घर में मां, भाई, भाभी समेत 4 लोग कोरोना पॉजिटिव, खुद दी ये जानकारी

मुंबई. कोरोना वायरस के कहर से इन दिनों पूरा देश जूझ रहा है. वहीं हाल ही में अमिताभ बच्चन को कोरोना होने की खबर के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) के घर से चौंकाने वाली खबर आ रही है. उनकी मां (Mother) दुलारी और भाई (Brither) राजू समेत घर में कुल 4 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं. इनमें राजू की बेटी यानी अनुपम खेर की भतीजी भी शामिल है. इस बात की जानकारी खुद अनुपम खेर ने साझा की है. उन्होंने बताया है कि सभी को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. अनुपम खेर ने खुद भी कोरोना का टेस्ट करवाया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.