PATNA: नेपाल के तराई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है. जिसका असर बिहार में दिख रहा है. बिहार की 10 नदियां उफान पर है. कई नदियां खतरे के निशान से उपर बह रही है. जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
खतरे के निशान से उपर बहने वाली नदियों में गंड़क, कमला बलान, भूतही, बागमती, ललबकिया, अधवारा, घाघरा, खांडो और महानंदा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. जिसके कारण कोसी इलाके और सीमांचल एरिया में कई इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है.

कोसी बराज से छोड़ा गया पानी
सुपौल में कोसी बराज से 2 लाख 76 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया. जिससे कोसी उफान पर हो गई है. जिसका असर हुआ कि सुपौल के छह प्रखंड क्षेत्र के कोसी तटबंध के भीतर बसे गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया है. बताया जा रहा है कि 100 से अधिक घरों में घुस गया है. सीतामढ़ी जिले में कई गांवों में पानी घुस गया है. शिवहर में भी बाढ़ के कारण पानी एसएच पर बह रहा है.



Comment here