BIHARBreaking NewsSTATE

विकास दुबे एनकाउंटर के बाद पप्पू यादव भ’ड़के हुए हैं, योगी राज में 600 ब्राम्हणों की ह’त्या का लगाया आ’रोप

PATNA : गैं’गस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव भ’ड़के हुए हैं. पप्पू यादव ने योगी राज पर ज’बरदस्त ह’मला बोला है. पप्पू यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में 600 ब्राह्मणों की ह’त्या कराई जा चुकी है. उन्होंने विकास दुबे के एनकाउंटर की जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में कराए जाने की मांग की है.

जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने योगी आदित्यनाथ पर जातिवादी होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि योगी अपने राजनीतिक वि’रोधियों के खि’लाफ गैरकानूनी तरीके से का’,र्रवाई कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज को निशाना बनाया जा रहा है और अब तक 400 से ज्यादा एनकाउंटर किए जा चुके हैं.

एनकाउंटर की न्यायिक जांच की मांग करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि, “स’जा देने का अधिकार सिर्फ न्यायपालिका को है. मैं उच्चतम न्यायालय से अपील करता हूं कि कोर्ट इस घ’टना का स्वतः संज्ञान लें और इसकी न्यायिक जांच हो. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस चंद्रचूड़ की निगरानी में सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस काटजू, जस्टिस चेलमेश्वर और जस्टिस लोकुड़ के द्वारा जांच होनी चाहिए.” 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.