नेपाल के तराई क्षेत्रों के साथ-साथ बिहार में हो रही मूसलाधार बारिश से कई नदियां उफान पर हैं। नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।वह मुजफ्फरपुर में भी बागमती नदी ने अपना रूद्र रूप धारण कर लिया है। जिले के कटौझा में बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार करके तकरीबन 1 मीटर ऊपर बह रहा है।बागमती के रौद्र रूप के बाद नदी किनारे बसे कई पंचायतों के ग्रामीणों की नींद उड़ गई है, सभी को एक बार फिर से अपने आशियाने उजड़ने का खौफ पैदा हो गया है।

आपको बताते चलें कि तकरीबन हर वर्ष बागमती किनारे बसे गांवों में बाढ़ का पानी घुस जाता है। हालांकि अभी तक इस वर्ष बाढ़ का पानी किसी गांव में घुसने की अधिकारिक पुष्टि नहीं है लेकिन लगातार जारी मूसलाधार बारिश से इन गांव में बाढ़ के खतरे से इंकार भी नहीं किया जा सकता है।वही मुजफ्फरपुर जिले में अन्य नदियों की बात करें तो गंडक नदी रेवा घाट में अभी खतरे के निशान से महज 1 मीटर के करीब नीचे बह रही है जबकि बूढ़ी गंडक नदी सिकंदरपुर में खतरे के निशान से 3 मीटर से अधिक नीचे बह रही हैं।



Leave a Reply