Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

#SushantSinghRajputCase: CBI जांच की मांग के बीच शेखर सुमन ने महाराष्ट्र CM से मांगा मुलाकात का समय

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को तीन हफ़्तों से अधिक बीत चुके हैं और मुंबई पुलिस इस केस की जांच कर रही है। हालांकि सुशांत के फैंस लगातार सीबीआई जांच के लिए सोशल मीडिया के ज़रिए मांग कर रहे हैं। अभिनेता शेखर सुमन ने अब इस मामले में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात के लिए समय मांगा है। हालांकि उन्हें अभी तक समय नहीं मिला है।

शेखर ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा- महाराष्ट्र के सीएम से मुलाकात के लिए गुज़ारिश की है। दो दिन से इंतज़ार कर रहा हूं। अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। शेखर के इस ट्वीट पर एक यूज़र ने उन्हें कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद से मिलकर सीबीआई जांच के लिए गुज़ारिश करने की सलाह दी, जिसका जवाब देते हुए शेखर ने कहा कि वो उनसे भी मिलने की कोशिशों में जुटे हैं, मगर कोविड 19 के चलते बाधा पहुंच रही है।

शेखर सुमन सुशांत के पटना स्थित घर पर उनके परिजनों से मिले थे। वहां, उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भी सीबीआई जांच की मांग उठाई थी।

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित आवास पर सुसाइड कर ली थी। उनके पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी बरा’मद नहीं हुआ था। सुशांत की पोस्टमा’र्टम में उनकी मौ’त की वजह दम घुटना बतायी गयी थी। पुलिस रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि सुशांत पिछले छह महीनों से डिप्रेशन का शिकार थे और उनकी दवाएं चल रही थीं।

पुलिस सुशांत के केस की जांच व्यावसायिक रंजिश के एंगल से भी कर रही है। कहीं किसी व्यावसायिक दबाव के चलते तो सुशांत को यह क़दम उठाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ा। इस मामले में पुलिस अब तक 30 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इनमें सुशांत की आख़िरी फ़िल्म दिल बेचारा के निर्देशक मुकेश छाबड़ा, एक्ट्रेस संजना सांघी, सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके प्रोड्यूसर दोस्त संदीप सिंह, फ़िल्ममेकर संजय लीला भंसाली शामिल हैं। पुलिस ने सुशांत का यशराज बैनर के साथ कॉन्ट्रेक्ट संबंधी कागजात भी तलब किये थे। सुशांत सिंह राजपूत की आख़िरी फ़िल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ हो रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.