कानपुर मु’ठभेड़ के मुख्य अभियुक्त विकास दुबे की पुलिस मु’ठभेड़ में मौ’त हो गई है. उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फ़ोर्स विकास को उज्जैन से सड़क के रास्ते कानपुर लेकर जा रही थी जब गाड़ी प’लट गई.
पुलिस का कहना है कि विकास ने भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस को गोली चलानी पड़ी जिसमें अभियुक्त की मौ’त हो गई.
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल के हवाले से विकास दुबे के मा’रे जाने की पुष्टि की है.
कानपुर मु’ठभेड़ के मुख्य अभियुक्त विकास दुबे को उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फ़ोर्स उज्जैन से सड़क के रास्ते कानपुर लेकर जा रही थी.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गाड़ी पलटने से कुछ पुलिस कर्मी घा’यल हुए थे और उन्हीं घा’यल पुलिस कर्मियों का पि’स्तौल लेकर वो भागने की कोशिश कर रहा था. जिसके बाद पुलिस ने उसे घेर लिया. पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन उसने फ़ा’यरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने भी फ़ा’यरिंग की.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई की ख़बर के मुताबिक़ कानपुर पहुंचने के रास्ते में ही काफ़िले की एक गाड़ी पलट गई. कानपुर मु”ठभेड़ के मुख्य अभियुक्त विकास दुबे को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया.
हालांकि विकास को कितनी गोलियां लगी हैं, इसकी कोई जानकारी उन्होंने नहीं दी. इस हा’दसे में कुछ पुलिस कर्मी भी घा’यल हुए हैं.

कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों की ह’त्या के मुख्य अभियुक्त विकास दुबे को मध्य प्रदेश पुलिस ने गुरुवार नौ जुलाई को उज्जैन से गि’रफ़्तार किए जाने के बाद कानपुर लाया जा रहा था.





Leave a Reply