आज दिनांक 09-07-2020 को राष्ट्रीय जन जन पार्टी के नेता दीनबन्धु क्रांतिकारी की अध्यक्षता में दर्जनों छात्र नेता ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिसमे गोलू सिंह,गोपाल तिवारी एवं बिहार विश्वविद्यालय के छात्र नेता शिब्बू मिर्जा ने अपने दर्जनो साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता गोबरसहि स्थित कार्यालय में ग्रहण की औऱ इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए दीनबन्धु क्रांतिकारी ने कहा कि पार्टी 10 जुलाई से जिले के विभिन्न प्रखंडो में चरणबद्ध तरीके से सदस्यता अभियान चलाएगी औऱ सभी विधानसभा में दस हज़ार सदस्य बनाने का लक्ष्य पार्टी द्वारा रखा गया है.

जिसकी सुरुआत औराई से किया जाएगा साथ ही कहा की पूरे जिले में मनरेगा के नाम पर लूट खसोट हो रहा है औऱ बाहर से वापस आये मजदूरों को काम नही मिल रहा है इसके खिलाफ पार्टी सड़क पर उतरकर मजदूरों की आवाज उठाएगी साथ ही गोपाल तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय जन जन पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ युवाओं का सम्मान है और जल्द ही सैकड़ों युवा दूसरे दल को छोड़ पार्टी से जुड़ेंगे,मौके पर हिमांशु मिश्रा,रितिक कुमार,असद अहमद,अभय राज,सुमन्त कुमार,इबरार आलम एवं अन्य लोग उपस्थित थे








Leave a Reply