BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर: JDU MLC दिनेश सिंह कोरोना पॉजिटिव, पत्नी वीणा देवी पहले ही पाई गई हैं संक्रमित

MUZAFFARPUR :  वैशाली से लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद वीणा देवी के बाद अब उनके पति जेडीयू एमएलसी दिनेश से भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. JDU MLC दिनेश सिंह की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. सांसद वीणा देवी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके परिवार के अन्य सदस्यों का टेस्ट सैंपल लिया गया था और अब जेडीयू एमएलसी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फ़ैल रहा है. प्रतिदिन लगभग सैकड़ों मामले सामने आ रहे हैं. बीते दिन ही लोक जनशक्ति पार्टी की सांसद वीणा देवी कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं. पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी. जिसके बाद उनका सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया था और अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

लोजपा सांसद वीणा देवी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया था. उनके परिवार के सदस्यों के साथ-साथ स्टाफ के स्वाब को भी जांच के लिए भेजा गया था. सूत्रों ने बताया कि उनके पति दिनेश सिंह भी कोरोना की जद में आ गए हैं. बता दें कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सांसद वीणा देवी से फोन पर बातचीत कर उनका हाल जाना है. करीबी सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक वीणा देवी को बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स में लाया जायेगा.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.