पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस संजय करोल आज अपना पदभार संभालेंगे. नए चीफ जस्टिस संजय करोल जस्टिस दिनेश कुमार सिंह के साथ विभिन्न माम’लों की सु’नवाई करेंगे. इसके साथ ही हाईकोर्ट में कई महत्वपूर्ण मा’मलों पर सु”नवाई होगी. बुधवार को जिला फुटपाथ दुकानदार संघ की जनहित याचिका पर सु’नवाई होगी. चीफ जस्टिस एस करोल की खंडपीठ इस मा’मले पर सु’नवाई करेगी.इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवा से सम्बंधित जनहित याचिका पर भी सुन’वाई होगी. जस्टिस एस करोल की खंडपीठ विकास चंद्र उर्फ गुड्डू बाबा की जनहित याचिका पर सुन’वाई करेगी.

आपको बता दें कि पटना हाईकोर्ट के नये चीफ जस्टिस शनिवार को पटना पहुंचे थे. यहां पहुंचने पर कोर्ट के अधिकारियों ने जो’रदार स्वागत किया. इसके बाद नये चीफ जस्टिस संजय करोल ने महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना की. सोमवार को संजय करोल ने राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली. उनको यह सदस्यता बिहार के महामहीम फागू चौहान ने दिलाई.मालूम हो कि पटना हाईकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस संजय करोल इससे पहले त्रिपुरा हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे.

सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम की अनुशंसा पर पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अमरेश्वर प्रताप शाही का स्थानांतरण मद्रास हाइकोर्ट कर दिया गया है. वहीं त्रिपुरा हाइकोर्ट से स्थानांतरण करके पटना हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस बनाया गया है.




Comment here