Breaking NewsDELHI

बड़ी खबर: कोरोना वि’स्फोट से निपटने के लिए केंद्र ने बिहार को भेजे 364 वेंटिलेटर…

पटना. कोरोना की भ’यावहता को देखते हुए केंद्र सरकार बिहार की मदद के लिए आगे आई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बिहार सरकार को 364 वेंटिलेटर और उपलब्ध कराया है और इसे डिस्पैच कर दिया गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राज्य में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर पटना, भागलपुर समेत कुछ जिलों में फिर से लॉकडाउन लागू करने के निर्णय के बाद बिहार में मेडिकल सप्लाई संबंधित जानकारी के लिए मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तुरंत समीक्षा बैठक की.
इस बैठक में चौबे ने एन-95 मास्क, वेंटिलेटर, पीपीई किट और हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन टेबलेट की मौजूदा स्थिति एवं आपूर्ति की जानकारी ली. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने जरूरत के अनुसार आपूर्ति के निर्देश दिए. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बिहार सरकार को 364 वेंटिलेटर और उपलब्ध कराया है. इसे डिस्पैच कर दिया गया है. जल्द ही इसकी आपूर्ति हो जाएगी. अभी तक बिहार को 6.77 लाख एन 95 मास्क, 4.70  लाख पीपीई किट, 29 लाख हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन टेबलेट की आपूर्ति की गई है. इसके अतिरिक्त पटना एम्स को 30 वेंटिलेटर उपलब्ध कराए गए हैं.

संयम रखने की जरूरत

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्वनी चौबे ने कहा कि कोविड-19 को लेकर सभी राज्यों को केंद्र द्वारा हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है. कोविड-19 को लेकर लोगों को अधिक एहतियात बरतने की आवश्यकता है. संयम, धैर्य और अनुशासन के साथ दिशा-निर्देशों का पालन करने की जरूरत है.
केंद्रीय मंत्री ने की इनसे बात
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री चौबे ने हाल ही में कोरोना पॉजिटिव आए पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं से बातचीत की. उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली. उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 को लेकर लापरवाही न बरतें. सेहत का विशेष खयाल रखें. आयुष मंत्रालय द्वारा जारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए निर्देश जैसे काढ़ा आदि का नियमित सेवन करें. हाल ही में बड़ी संख्या में चिकित्सा कर्मी भी कोरोना की चपेट में आए हैं, जो चिंता का विषय है.


स्वास्थ्य कर्मियों का हौसला बढ़ाया
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्वनी चौबे ने डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों से भी बातचीत की उनकी हौसला अफजाई की. उन्होंने कहा कि कोरोना योद्धा के रूप में अग्रिम पंक्ति में चिकित्सक और चिकित्सा कर्मी सेवा प्रदान कर रहे हैं. दिन-रात जनता की सेवा में जुटे हुए हैं. यह काबिले तारीफ है. कुछ जगहों पर कोरोना की वजह से अन्य रोगों के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस तरह की समस्या ना हो, इसका विशेष ख्याल रखा जाए, ताकि अन्य मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.