अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में भ’ड़काऊ बयान देने के आ’रोप में जेल में बंद गोरखपुर के डॉ. कफील खान का एक वीडियो सामने आया है वीडियो में उन्होंने अपनी जान ख’तरा बताया है।
सामने आए वीडियो में कफील खान कहते नजर आते हैं, ‘मेरे परिवार को डर है कि पुलिस मुझे एन’काउंटर में या यह बताकर ना मा”र दे कि मैं भाग रहा था। या ऐसा दिखाया जाएगा कि मैंने आत्मह’त्या कर ली।
वीडियो में डॉक्टर कफील आगे कहते हैं, ‘अपनी आखिरी वीडियो में एक बात जरूर करना चाहूंगा कि मैं इतना बुजदिल नहीं हूं कि सुसा’इड कर लूंगा मैं कभी आत्महत्या नहीं करूंगा मैं यहां से भागने वाला भी नहीं हूं जो ये (पुलिस) मुझे मा’र दें।
इससे पहले कफील खान का चार पन्नों का एक पत्र भी सामने आया था जिसमें उन्होंने मथुरा जेल की ‘नारकीय’ स्थिति के बारे में बताया उन्होंने दावा किया था कि लगभग 150 कैदी एक ही शौचालय साझा कर रहे हैं।

हालांकि जेल के वरिष्ठ अधीक्षक शैलेंद्र मैत्री ने पत्र की सत्यता पर सवाल उठाया उन्होंने डॉक्टर कफील द्वारा कोई भी पत्र लिखे जाने से इनकार किया मैत्री ने कहा कि हम सभी आउटगोइंग मेल को स्क्रीन करते हैं।
दूसरी तरफ पत्र में कफील खान ने अपनी नजर बंदी के अलावा लगातार बिजली कटौती पर सवाल उठाए हैं मामले में कफील के भाई अदील अहमद खान ने कहा कि यह पत्र 15 जून को कफील द्वारा लिखा गया था, जो 1 जुलाई से पोस्ट के माध्यम से परिवार तक पहुंच गया।



Leave a Reply