BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

#CoronaVirus: मुजफ्फरपुर को 15 दिनों के लिए लॉकडाउन करने के लिए देश के गृह मंत्री को लिखा पत्र

मुज़फ़्फ़रपुर जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ के मद्देनजर 15 दिनों का पूर्णतः लॉक डाउन करने के लिए गृहमंत्री, मुख्यमंत्री आयुक्त और जिलाधिकारी को लोक चेतना दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता शकिन्द्र कुमार यादव ने पत्र लिखा है।शकिन्द्र कुमार यादव ने कहा कि जिले में काफी तेज गति से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है जिसके चलते कोरोना मरीजो की संख्या लगातार इजाफा हो रहा है। प्रशासन के लाख हिदायत व सतर्कता के बावजूद भी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ना, यह गंभीर स’मस्या है, जो पूर्णतया लॉक डाउन करने से ही इस महामा’री से बचा जा सकता है।

इस विकट घड़ी में सरकार व प्रशासन लॉक डाउन को अविलंब लगाए जाने हेतु विचार करे और लॉक डाउन हेतु आदेश करें।उन्होंने कहा है कि जनहित व जन समूहों की सुरक्षा व कोरोना संक्रमण से बचाने के सरकार और प्रशासन जल्दी से ठोस कदम उठाए और प्रथम चरण में 15 दिनों का मुज़फ़्फ़रपुर जिले में पूर्णतः लॉक डाउन किया जाए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.