BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

संजय केजरीवाल- DM साहब, कृपया मुजफ्फरपुर में फिर से लॉकडाउन लगा दीजिए, तभी हम कोरोना से बच पाएंगे

मुजफ्फरपुर नगर निगम में वार्ड नं 20 के पार्षद संजय कुमार केजरीवाल उर्फ संजू केजरीवाल ने मुजफ्फरपुर जिला अधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह को पत्र लिखकर मुजफ्फरपुर में लॉकडाउन लगाने की मांग की है।


उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से डीएम चंद्रशेखर सिंह से निवेदन किया है तथा कहा है कि मुजफ्फरपुर शहरी क्षेत्र में डॉक्टर स्वास्थ्य कर्मचारी जिला प्रशासन पुलिस पदाधिकारी बैंक कर्मी सहित कई लोग कोरोनावायरस की चपेट में आ रहे हैं।पूर्वी चंपारण, मधुबनी, पटना सहित कई अन्य जिलों में जिलाधिकारी ने लॉक डाउन लगा दिया है उसी प्रकार मुजफ्फरपुर में भी लॉकडाउन लागू किया जाए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.