PATNA : बिहार में कोरोना वायरस का संक्र’मण काफी तेजी से बढ़ रहा है. इस जानलेवा वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 5 और लोगों की मौ’त हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से म’रने वालों का आंकड़ा 100 के पार हो गया है.
पिछले 24 घंटे में 5 की मौ’त
स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियमित अपडेट जारी की गई . विभाग की ओर से जारी इस नियमित अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर 5 और लोगों की मौ’त हो गई. इसके साथ ही बिहार में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौ’त कोरोना वायरस के कारण हो गई है. अनलॉक-1 में कोरोना संक’ट के बीच पिछले महीने 40 लोगों की मौ’त हुई थी.
बिहार में अब तक 100 से ज्यादा
बिहार में अब तक कोरोना से 100 से ज्यादा लोगों की मौ’त हुई है. सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 12 लोगों की मौ’त हुई है. दरभंगा में 7 की मौ’त हुई है. समस्तीपुर और भागलपुर में 6-6 लोगों की मौत हुई है. मुजफ्फरपुर, नालंदा, पूर्वी चंपारण, रोहतास और सारण जिले में 5-5 मरीजों की मौ’त हुई है. इसके आलावा बेगूसराय में 4 लोगों ने द’म तो’ड़ा है. भोजपुर, गया, खगड़िया, जहानाबाद, नवादा, सीतामढ़ी और वैशाली में 3-3 लोगों की मौ’त हुई है. इसके साथ ही अररिया, कैमूर, किशनगंज, मधुबनी, पश्चिमी चंपारण और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अरवल, औरंगाबाद, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर और शिवहर में 1-1 मरीज की मौ”त हुई है.

बिहार में अब तक 13272 पॉजिटिव केस
स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में 749 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमि’तों की संख्या बढ़कर 13272 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि ये मामले राज्य के 37 जिलों से सामने आये हैं.
सूबे में 9541 मरीज हुए स्वस्थ
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी किया गया है उसके मुताबिक राज्य में अबतक 9541 संक्रमित मरी’ज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 203 कोरोना संक्र’मित मरीज स्वस्थ हुए. फिलहाल डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.



Leave a Reply