BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

#MUZAFFARPUR: सैनिटाइजेशन के बाद सदर अस्पताल में OPD सेवा शुरू

मुजफ्फरपुर। सदर अस्पताल परिसर में दो दिनों बाद मंगलवार को आउटडोर सेवा बहाल हुई। परिसर में आने वाले मरीज व उसके स्वजनों के साथ कर्मियों के चेहरे पर भय देखा गया। परिसर में आने से पहले सबकी स्क्रीनिंग उसके बाद पंडाल में बैठने की व्यवस्था थी। वहां से सभी बारी-बारी से प्रवेश कर रहे थे। सदर अस्पताल के लेखापाल विपिन पाठक की देखरेख में पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया गया। 330 मरीजों का इलाज हुआ।सिविल सर्जन डॉ.एसपी सिंह ने बताया कि अब प्रतिदिन सुबह व शाम परिसर का सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। कर्मियों को हिदायत दी गई है कि वह बिना मास्क पहने परिसर में नहीं घूमे। सुरक्षा में तैनात जवान भी इस पर पूरी नजर रखेंगे। यहां पर शारीरिक दूरी का पालन कराने में सहयोग करेंगे। मालूम हो कि सदर अस्पताल के चिकित्सक व कर्मियों में कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद कर्मचारी हड़ताल पर चले गए।

शनिवार को आउटडोर सेवा ठप किया। उसके बाद जिलाधिकारी ने हस्तक्षेप करते हुए दो दिन तक सेवा बंद करने का आदेश दिया। दो दिन पूरे परिसर को सैनिटाइज किया गया। उसके बाद मंगलवार को आउटडोर सेवा बहाल हुई। सीएस ने बताया कि इमरजेंसी व प्रसव की सेवा को अनावरत जारी रखना है। प्रसव सेवा पर वह खुद निगरानी रख रहे हैं। अस्पताल के लेखापाल को प्रतिदिन रिपोर्ट देने को कहा गया है। इधर परिसर में स्थित कार्यालयों के कर्मी आम लोगों से मिलने में परहेज करते रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.