एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के आत्मह’त्या ने लोगों को इस कदर तोड़ दिया है, कि अब फैंस इस केस में बड़े-बड़े स्टार्स के नामों को भी दो’ष दे रहे हैं. बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म (Nepotism) को लेकर आए दिन बहस होती रही है, लेकिन इन दिनों ये मसला तेजी से लोगों के बीच चल उठ रहा है. इसमें कई बड़े स्टार किड्स समेत जानी-मानी हस्तियों को भी घेरा जा रहा है. जिसमें बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) का भी नाम शामिल है. करण जौहर बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक ऐसा हिस्सा हैं, जिनका नाम हमेशा चर्चाओं में रहता है, वो चाहे किसी को फिल्मी दुनिया में ब्रेक देने को लेकर हो या फिर कॉन्ट्रोवर्सी में हो. इसके साथ ही करण जौहर पर कई बार नेपोटिज्म का भी आ’रोप लग चुका है. लेकिन फर्क इतना है कि हर बार कुछ समय के बाद से मसला शांत हो जाता था लेकिन इस बार ये वि’वाद लगातार बढ़ता जा रहा है और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है.
सुशांत सिंह राजपूत के सु’साइड (Sushant singh rajput suicide) की खबर ने करण जौहर को भी झकझोर कर रख दिया है. लेकिन इसके बाद से जिस तरह से उन्हें सोशल मीडिया के जरिए लगातार ट्रोल किया जा रहा है उसकी वजह से भी करण काफी परेशान हो गए हैं, या यूं कहें कि टू’ट गए हैं. इस बात से हर कोई वाकिफ है कि करण जौहर अक्सर सोशल मीडिया से जुड़े रहते हैं, और अलग-अलग तरह की पोस्ट साझा करते रहते हैं. लेकिन ये पहली दफा है जब करण ने सुशांत के नि’धन की खबर के बाद से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कोई भी पोस्ट नहीं डाला है. इस बीच उन्हें अनफॉलो करने से जुड़ी खबरें भी सामने आ रही थीं.

दरअसल बॉलीवुड हंगामा (Bollywood hungama) के हवाले से आई एक रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर के एक करीबी मित्र ने उनकी स्थितियों को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं. अपने बयान में करण जौहर के दोस्त ने ये बताया है कि, ‘करण जौहर इस समय किसी टूटे हुए इंसान की तरह हो गए हैं. ट्रोलर्स के आरोपों ने उन्हें इतना परेशान कर दिया है जितना वो शायद कभी भी नहीं हुए थे. इतना ही नहीं ट्रोलिंग का असर उनके स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है.’ रिपोर्ट के मुताबिक करण के परेशानी की एक और वजह ये भी है कि, ‘उनसे जुड़े लोगों को भी इस मामले में घसीटा जा रहा है. यहां तक कि उनके 3 साल के जुड़वा बच्चों को भी मारने की धमकी दी जा रही है. साथ ही अनन्या पांडे समेत कई लोगों के विरोध में नफरत फैलाई जा रही है’. दरअसल इस बारे में भी करण के इसी दोस्त ने खुलासा किया है.
आगे बातचीत के दौरान करण जौहर के दोस्त ने ये भी जानकारी दी है कि, ‘इस समय करण जौहर किसी भी मसले पर कुछ भी जवाब देने की स्थिति में नहीं हैं. और तो और अब वो लड़ना तक भी भूल चुके हैं. इस समय वो सिर्फ एक किस्मत के मारे हुए व्यक्ति की तरह दिखाई देते हैं. ऐसे में उनसे कभी कोई बात करने का प्रयास भी करता है तो वो बहुत बुरी तरह से रोने लगते हैं, और ये सवाल करते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा कौन सा जुर्म कर दिया है कि, जिसकी वजह से उन्हें इस तरह की चीजें झेलनी पड़ रही हैं.’



Leave a Reply