BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में मास्क पहनो अभियान को गति देते हुए जिलेंवासियों से वसूला गया ₹70,050 का जु’र्माना, जानें…

मुजफ्फरपुर जिले में मास्क पहनो अभियान को गति देते हुए आज जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में विभिन्न वरीय पदाधिकारियों द्वारा जिले के महत्वपूर्ण एवं सार्वजनिक स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी अनिल कुमार दास के नेतृत्व में कांटी एवं मोतीपुर नगर पंचायत में दुकानों/ प्रतिष्ठानों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि मोतीपुर नगर पंचायत में कुल 4 दुकानों को और कांटी नगर पंचायत में दो दुकानों को सीज किया गया है जबकि कुल 20 लोगों से मास्क ना पहने के कारण जुर्माना के रूप में ₹1000 की राशि वसूल की गई ।

उन्होंने बताया कि मास्क पहनो अभियान को गति देने के क्रम में जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा। वही अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी ने जानकारी दी कि आज जांच अभियान के तहत कुल 31 लोगों से 1550 रुपया का जुर्माना वसूला गया है जबकि दो दुकानों को सीज किया गया है। वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी रजनीश लाल के द्वारा भी शहर के महत्वपूर्ण एवं सार्वजनिक स्थलों पर मास्क ना पहननेवाले लोगों की जांच की गई। उनके द्वारा वाहनों का भी जांच किया गया। इस क्रम में उनके द्वारा 67500 की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई। इस तरह से आज कूल 8 दुकानों को सीज किया गया और 70050 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.