Breaking NewsEDUCATIONNational

सभी विश्वविद्यालयों में होंगी फाइनल इयर की परीक्षाएं, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

सभी विश्वविद्यालयों में होंगी फाइनल इयर की परीक्षाएं, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

कोरोना महामा’री के कारण बच्चों के पढ़ाई पर बहुत असर पड़ा है. इस बीच केंद्र सरकार ने स्टूडेंट्स के हित में बड़ा फैसला लिया है. सभी विश्वविद्यालयों में फाइनल ईयर की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. केंद्र सरकार ने सभी विश्वविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को परीक्षाएं देने की मंजूरी दे दी है.हालांकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस पूरे प्रक्रिया में सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना से बचाव के लिए सभी तरह के गाइडलाइन का पालन करना होगा. साथ ही मास्क और सैनिटायजर का भी प्रयोग करना अनिवार्य रखा गया है. इसको लेकर गृह मंत्रालय की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है.केंद्रीय उच्च शिक्षा सचिव की तरफ से सभी विश्वविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को परीक्षा संचालित करने की छूट दी गई है. मंत्रालय ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि यूजीसी की गाइडलाइन के मुताबिक यूनिवर्सिटी के एकेडमिक कैलेंडर में फाइनल टर्म एग्जाम का संचालन जरूरी है, लिहाजा गृह मंत्रालय की तरफ से जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन करते हुए परीक्षाएं आयोजित की जाएं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.