BIHARBreaking NewsSTATE

तेजस्वी ने सावन की पहली सोमवारी पर किया रुद्राभिषेक, बोले- बाबा भोलेनाथ सभी पर कृपा बनाए रखे

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सावन की पहली सोमवारी पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया है। मां राबड़ी देवी के साथ उन्होनें रुद्राभिषेक किया है।

तेजस्वी यादव ने पूजा की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा है कि पावन श्रावण मास के पहले सोमवार की आप सबों को हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा भोलेनाथ सभी पर कृपा बनाए रखे। भगवान शंकर सावन के इस पवित्र माह में सभी की मनोकामना पूर्ण करे। #ॐ_नमः_शिवाय  #हर_हर_महादेव

पूर्व मुख्यमंत्री  राबड़ी देवी के आवास पर पूजा में तेजस्वी यादव ने ॐ नमः शिवाय   और हर हर महादेव मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। इस मौके पर राबड़ी देवी भी पूजा में शामिल रहीं। हालांकि पूजा में तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेजप्रताप यादव नजर नहीं आए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.