BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में पुलिसकर्मी कोरोना पॉज़िटिव

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भगवानपुर स्थित सदर थाने को सील किया जाएगा। इसे खबड़ा स्थित भेल कॉलोनी में शिफ्ट करने की कवायद शुरू कर दी गई है। संभव है कि सोमवार से भेल कॉलोनी में सभी पुलिसकर्मी कामकाज करना शुरू कर दें।रविवार को नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने भेल कॉलोनी स्थित भवन का निरीक्षण किया। सभी सुविधाओं का जायजा लेने के बाद अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। इससे एसएसपी और सिटी एसपी को भी अवगत करा दिया गया है।

बता दें कि सदर थाने में तैनात एक वरीय पुलिस अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद से थाने में अन्य पुलिसकर्मियों के बीच डर का माहौल बन गया था।इसी बीच एक अन्य पुलिस अधिकारी बीमार पड़ गए। वे तीन दिनों से बीमार हैं। रविवार को उन्हें सैंपल देने के लिए भेजा गया। थाने में रस्सी से घेरा लगा दिया गया है। इसके अंदर किसी के आने की मनाही है। रस्सी के उसपार से ही आगंतुकों की फरियाद सुनी जा रही है।

Input: Hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.