BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

#MUZAFFARPUR: कचरा निष्पादन को रौतिनिया में लगेगा आधुनिक प्लांट

मुजफ्फरपुर। शहर को कचरा मुक्त करने के लिए विशेष सफाई अभियान के दूसरे दिन भी नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा डटे रहे। शहर भ्रमण कर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। रविवार को अभियान की शुरुआत एलएस कॉलेज के पास से हुई। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जाएगा। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को सभी वार्डों में शत प्रतिशत सफल बनाने का प्रयास किया जाएगा। शहर से निकलने वाले कचरे से खाद तैयार किया जाएगा। साथ ही आने वाले समय में कचरे से बिजली पैदा करने के लिए रौतिनिया में प्लांट लगाया जाएगा। फिलहाल रौतिनिया में कचरे से खाद बनाने के लिए प्लांट लगाया जा रहा है। कहा कि इस अभियान में आम लोग भी सहयोग करें। वे अपने घरों का कचरा सड़क पर नहीं फेंके बल्कि घर के आस-पास डंपिग प्वाइंट पर डालें। उन्होंने कहा कि वह स्वयं शहर में चल रहे सफाई कार्य का नेतृत्व कर रहे हैं ताकि शहर वासियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। मौके पर अपर नगर आयुक्त विशाल आनंद , वार्ड 27 के पार्षद अजय ओझा, सिटी मैनेजर ओम प्रकाश, बहालखाना प्रभारी रामलखन सिंह एवं नगर निगम के प्रधान सहायक अशोक कुमार सिंह मौजूद रहे।

अभियान की शुरुआत करने के बाद नगर विकास मंत्री ने शहर के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण कर वहां साफ सफाई की स्थिति को देखा। विशेष सफाई अभियान शनिवार को आरंभ हुआ था और सोमवार तक चलेगा। अभियान के तहत शहर में जमा कचरे को ठिकाने लगाने के लिए 50 से अधिक ट्रैक्टर और 300 से अधिक सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं। साथ ही नगर निगम के वार्ड जमादार और अंचल निरीक्षक काम को देख रहे हैं। अभियान संध्या सात बजे से सुबह सात बजे तक चलाया जा रहा है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.