BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में कोरोना से 2 और लोगों की मौ’त, म’रने वालों का आंकड़ा पहुंचा 90

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. इस जानलेवा वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार में कोरोना से 2 और लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 90 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में 403 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11860 हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 403 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11860 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य के कई जिलों में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है. कोरोना के ताजा मामले सूबे के कई जिलों से सामने आए हैं. इसके साथ ही बिहार में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या अब 3004 हो गई है.

पिछले 24 घंटे में 2 की मौ’त
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियमित अपडेट जारी की गई . विभाग की ओर से जारी इस नियमित अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर 2 और लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही बिहार में अब तक 90 लोगों की मौ’त कोरोना वायरस के कारण हो गई है. अनलॉक-1 में कोरोना संकट के बीच पिछले महीने 40 लोगों की मौ”त हुई थी.

बिहार में अब तक 90 की मौ’त
बिहार में अब तक कोरोना से 90 लोगों की मौ’त हुई है. सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 12 लोगों की मौ’त हुई है. दरभंगा, नालंदा, रोहतास और सारण जिले में 5-5 मरीजों की मौ’त हुई है. इसके आलावा बेगूसराय, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर 4-4 लोगों ने दम तोड़ा है. भोजपुर, गया, खगड़िया, जहानाबाद, नवादा, सीतामढ़ी और वैशाली में 3-3 लोगों की मौ’त हुई है. इसके साथ ही किशनगंज, मधुबनी, पश्चिमी चंपारण और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अररिया,अरवल, औरंगाबाद, जमुई, कैमूर, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर और शिवहर में 1-1 मरीज की मौ’त हुई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.