Breaking NewsCRIMEDELHI

से’क्स रैकेट में गि’रफ्तार लड़की निकली कोरोना पॉजिटिव, एक DSP, 2 थानेदार और 1 दर्जन सिपाही हुए क्वारंटाइन

कोरोना संकट की महामा’री से बचने के लिए लोगों एक दूसरे से दूरी बनाकर रहने की अपील की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा जा रहा है. कोरोना संक्रमण से जुडी हुई एक ऐसी घ’टना सामने आई है, जिसने सबको है’रान कर दिया है. दरअसल जिस्मफरोशी के धंधे में पकड़ी गई एक लड़की कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़’कंप मच गया है. एक DSP, 2 थानेदार और लगभग 1 दर्जन सिपाही को क्वारंटाइन किया गया है.

मामला राजस्थान के उदयपुर का है. जहां सै’क्स रैकेट में पकड़ी गई युवती के कोरोना संक्रमित आने का सनसनी’खेज़ मामला सामने आया है. लड़की के संक्रमित पाए जाने के बाद पुलिस की गि’रफ्त में आई सैक्स रैकेट में शामिल अन्य लड़कियों और सदस्यों के बीच हड़कंप मच गया है. पुलिसकर्मियों के बीच भी हड़’कंप मच गया है. लड़की की हिस्ट्री और उदयपुर में संपर्क में रहे लोगों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है.

दरअसल, उदयपुर जिले की सुखेर थाना पुलिस ने दो दिन पहले अलग-अलग जगहों पर दबिश देते हुए सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था. इस दौ’रान पुलिस ने इस धंदे से जुड़ी सात युवतियों समेत रैकेट के कुछ अन्य सदस्यों को भी गि’रफ्तार किया था. इन सभी सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच भी शुरू की थी.

पुलिस के होश उस समय उड़ गए जब सैक्स रैकेट से जुड़ी एक युवती कोरोना जांच के बाद संक्रमित पाई गई. डॉक्टरों की ओर से युवती के कोरोना पॉजिटिव होने की जैसे ही पुष्टि हुई पूरे पुलिस थाने में ह’डकंप की स्थिति बन गई. जानकारी में सामने आया है कि कोरोना संक्र’मित युवती नेपाल निवासी है. वो मुंबई और अहमदाबाद होती हुई उदयपुर पहुंची थी.

पुलिस पड़ताल में ये भी सामने आया है कि कोरोना संक्रमित युवती पिछले लगभग 10 दिन से उदयपुर के ही एक होटल में रह रही थी. पुलिस फिलहाल युवती की हिस्ट्री व उदयपुर में संपर्क रहे लोगों का पता लगाने में जुटी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल एहतियात के तौर पर युवती के संपर्क में आये पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है. जल्द ही लगभग एक दर्जन से ज्यादा पुलिस्कर्मियों की कोरोना जांच करवाने के भी निर्देश दिए गए हैं.

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्स रैकेट में गिरफ्तार लड़कियों को पुलिस कस्टडी में रखा गया और फिर उनकी कोरोना जांच कराई गई. गिर’फ्तार युवतियों के साथ पुलिस लाइन से चार महिला कॉन्स्टेबल को ड्यूटी पर लगाया गया. तो वहीं थाने की टीम ने पूरी कागजी कार्रवाई की. जांच रिपोर्ट में एक युवती के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद पुलिस विभाग ने अब उन सभी लोगों की लिस्ट तैयार की है जो का’र्रवाई के दौरान इसके संपर्क में आए थे. पुलिस विभाग की ओर से वैसे सभी लोगों को क्वारंटाइन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.