BIHARBreaking NewsSTATE

स्थापना दिवस के पोस्टर में लालू-राबड़ी के साथ केवल तेजस्वी, ठिसुआ कर निकल गए तेजप्रताप

PATNA : कोरोना काल में आरजेडी का 24 वां स्थापना दिवस समारोह चल रहा है. 10 सर्कुलर आवाज से तेजस्वी यादव अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव के साथ साइकिल चलाकर पार्टी दफ्तर पहुंचे. दोनों भाई ने एक साथ सरकार पर हम’ला भी बोला. लेकिन प्रदेश कार्यालय पहुंचते ही तेज प्रताप का सारा उत्साह गायब हो गया. दरअसल स्थापना दिवस समारोह के मौके पर लगाए गए पोस्टर में लालू राबड़ी के अलावा केवल तेजस्वी यादव की तस्वीर नजर आ रही है. पोस्टर से अपनी तस्वीर गायब देखें तेज प्रताप यादव और ठिसुआ गए और फिर अचानक ही कार्यक्रम में शामिल हुए बगैर निकल गए.

आरजेडी के 24 स्थापना दिवस समारोह के लिए तैयार मुख्य मंच पर जो पोस्टर लगाया गया है उसमें लालू राबड़ी के साथ केवल तेजस्वी यादव नजर आ रहे हैं. तेज प्रताप यादव को जैसे ही इस बात की खबर लगी वह कार्यक्रम में शामिल हुए. बगैर वहां से निकल गए जाने से पहले उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला बोला. लेकिन पोस्टर से आउट किए जाने के बाद तेज प्रताप ने वहां से निकलना ही बेहतर समझा. तेज प्रताप यादव ने बातचीत की. तेजप्रताप ने कहा कि महंगाई से पूरा देश परेशा’न है. लोग परे’शान है. केंद्र सरकार और राज्य सरकार गरीबों को खत्म करना चाहती है. इसके कारण ही हमलोगों ने विरोध में साइकिल जुलूस निकाला. भ्र’ष्टाचार और घोटाला का पोस्टर लगाने के बाद तेजप्रताप यादव ने कहा कि आरोप तो नीतीश कुमार पर भी ह’त्या का लगा. उनको को जेल में होना चाहिए था. पोस्टर लगाने से जनता बहकाबे में आने वाली नहीं है.

ना’राज है तेजप्रताप यादव

कुछ दिन पहले ही पार्टी में उनकी पत्नी ऐश्वर्या की चचेरी बहन करिश्मा राय आरजेडी में शामिल हुई थी. जिसके बाद तेजप्रताप यादव नाराज हो गए. तेजप्रताप ने कहा ट्वीट किया था कि मेरे जीवन बर्बाद करने वाले परिवार पर भरोसा नहीं किया जा सकता है. इसके बाद अपने ट्वीट को डिलिट कर लिया था.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.