PATNA : कोरोना संक्रमण को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उनका पूरा परिवार कोरोना की च’पेट में आ गया है. सभापति अवधेश नारायण सिंह के आप्त सचिव ने फर्स्ट बिहार से बात करते हुए इसकी पुष्टि की है. सभापति के आप्त सचिव भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.

सभापति अवधेश नारायण सिंह के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद बिहार के कई प्रमुख राजनेताओं पर खतरा मंडरा रहा है. पिछले 3-4 दिनों में अवधेश नारायण सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ कई प्रमुख और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों से मिले हैं.
Input: First bihar



Leave a Reply