BIHARBreaking NewsSTATE

यह शख्स पहनता है सोने से बना मास्क, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश…

नई दिल्ली
कोरोना काल (Coronavirus crisis) में मास्क पहनना सभी के लिए जरूरी हो गया है। अपने देश में ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो सोना पहनने के काफी शौकीन हैं। पुणे के एक शख्स ने कोरोना से बचने के लिए अपने लिए सोने का मास्क बनाया है, जिसकी कीमत 3 लाख के करीब बताई जा रही है। इस शख्स को गोल्डमैन के नाम से भी जाना जाता है।
3 लाख रुपये कीमत
पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड़ में रहने वाले शंकर कुरहाड़े सोने का मास्क पहन कर घूमते हैं। यह मास्क साढ़े पांच तोले का है और इसकी कीमत लगभग 3 लाख की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह देश का सबसे महंगा मास्क है।

3 किलो सोना पहनते हैं
कुरहाड़े को सोना पहनने का बहुत शौक है। इनके गले, हाथों में सोने की मोटी-मोटी चेन देखी जा सकती है। माना जाता है कि ये अमूमन 3 किलो सोना पहन कर चलते हैं। सोने की प्रति दिवानगी के कारण ही इन्होंने अपने लिए गोल्ड मास्क तैयार करवाया है.

हैदराबाद में जूलर्स दुकान पर गोल्डन मास्क
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, हैदराबाद के जूलर्स ने गोल्डन फेस मास्क बेचना शुरू कर दिया है। हैदराबाद की एक मशहूर जूलरी शॉप ने इस ट्रेंड की शुरुआत की है। इस मास्क की कीमत लाखों में है। हालांकि ज्यादातर लोगों का कहना है कि यह दिखावा है। यह मास्क पहन कर शादी में जा सकते हैं, लेकिन कोरोना वायरस से बचाव के लिए यह मास्क उपयुक्त नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.