Breaking NewsCRIMEUTTAR PRADESH

बड़ी खबर: कानपुर में ब’दमाशों को प’कड़ने गई पुलिस टीम पर अंधाधुंध फा’यरिंग, CO समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद…

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घट’ना घटी. जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के विकरू गांव में दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर बद’माशों ने ताबड़तो’ड़ गो’लियां बरसाईं. इस घ’टना में सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्र समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद (Martyr) हो गए हैं. इसके अलावा एसओ बिठूर कौशलेंद्र प्रताप समेत 6 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से ज’ख्मी हुए हैं. जिन्हें रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी की हालत गं’भीर बनी हुई है. पुलिस की टीम गांव में विकास दुबे नाम के कुख्यात ब’दमाश और उसके साथियों को पक’ड़ने के लिए गई थी. लेकिन इन्होंने घर की छतों पर चढ़कर पुलिस टीम पर ध’ड़ाधड़ गो’लियां ब’रसाईं और उनके असलहे भी लू’टकर ले गए.
विकास दुबे के आपराधिक रिकॉ’र्ड से पता चला है कि उसने थाने में घुसकर राज्यमंत्री की ह’त्या की थी. इस द’र्दनाक घ’टना की सूचना मिलने के बाद एडीजी कानपुर जोन, आईजी रेंज और एसएसपी कानपुर समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है.

मुख्यमंत्री ने दिए सख्त का’र्रवाई के निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद कानपुर में कर्तव्यपालन के दौ’रान अपने प्राणों की आहुति देने वाले 8 पुलिस कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने पुलिस कार्मियों की शहादत को शत् शत् नमन करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री नेपुलिस महानिदेशक को इस दुर्दांत घटना को अंजाम देने वाले अप’राधियों के खि’लाफ सख्त से स’ख्त का’र्यवाही करने तथा तत्काल मौके की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

देर रात हुई थी मु’ठभेड़
गुरुवार रात लगभग १ बजे दबिश देने गयी चौबेपुर, शिवराजपुर, बिठूर और अन्य थाना फोर्स की बद’माशों से मु’ठभेड़ हुई. डीजीपी एसपी अवस्थी ने बताया कि एक बड़ी पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची जहां पर पुलिस को रोकने के लिए इन्होंने पहले से ही जेसीबी वगैरह लगा कर रास्ता रोक रखा था. पुलिस पार्टी के पहुंचते ही बद’माशों ने छतों से पुलिस टीम पर फा’यरिंग शुरू कर दी जिसमें पुलिस के 8 लोग शहीद हो गए. शहीद होने वालों में जिसमें एक डिप्टी एसपी देवेंद्र मिश्रा, एसओ शिवराजपुर महेश यादव, 2 अन्य सब इंस्पेक्टर और 4 कांस्टेबल हैं. कानपुर की फोरेंसिक टीम जांच कर रही है और लखनऊ से भी एक फोरेंसिक टीम पहुंच रही है. मौके पर STF भी लगा दी गई है. शहीद पुलिकर्मियों ने नाम इस तरह हैं –

1-देवेंद्र कुमार मिश्र,सीओ बिल्हौर

2-महेश यादव,एसओ शिवराजपुर

3-अनूप कुमार,चौकी इंचार्ज मंधना

4-नेबूलाल, सब इंस्पेक्टर शिवराजपुर

5-सुल्तान सिंह कांस्टेबल थाना चौबेपुर

6-राहुल ,कांस्टेबल बिठूर

7-जितेंद्र,कांस्टेबल बिठूर

8-बबलू कांस्टेबल बिठूर

हिस्ट्रीशीटर है विकास दुबे
विकास दुबे एक शातिर अप’राधी है और कानपुर का हिस्ट्रीशीटर भी है. इसके ऊपर 60 मु’कदमे दर्ज हैं. कानपुर के राहुल तिवारी नाम के व्यक्ति ने 307 का एक मु’कदमा इसके ऊपर दर्ज कराया है. इसी पर दबिश डालने के लिए दिकरु गाँव में पुलिस टीम पहुंची थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.