Breaking NewsNationalSTATE

प्रियंका गांधी को बंगला खाली करने का नोटिस, महबूबा का तंज- काश! चीनियों को भी ऐसे ख’देड़ देते

नई दिल्‍ली
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सरकारी बंगला खाली करने के नोटिस ने विपक्षी नेताओं को आगबबूला कर दिया है। कांग्रेस की तरफ से इस फैसले को ‘तानाशाही’ और ‘बदले की कार्रवाई’ करार दिया गया है। वहीं, जम्‍मू-कश्‍मीर की पूर्व मुख्‍यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस बहाने केंद्र सरकार पर तंज कसा है। पीडीपी नेता ने ट्वीट में कहा कि ‘जिस तेजी से उन्‍होंने प्रियंका गांधी से उनका घर खाली करने को कहा है, काश उतनी तेजी से चीनी सैनिकों को हमारी जमीन से हटा पाते।’ मुफ्ती ने कहा कि ‘मजाक अपनी जगह, मगर गांधी परिवार के इतिहास को देखते हुए यह गैर-जरूरी और बदले की का’र्रवाई लगती है।’
कांग्रेसी याद दिला रहे परिवार का बलिदान
महाराष्‍ट्र कांग्रेस के प्रमुख डॉ नितिन राउत ने कहा कि ‘केंद्र को यह फैसला फौरन वापस ले लेना चाहिए।’ उन्‍होंने ट्वीट किया कि “सरकार को गांधी वाड्रा परिवार की सुरक्षा से नहीं खेलना चाहिए। प्रियंका गांधी जी उस गांधी परिवार की वह बेटी हैं जिन्‍होंने हमें दो प्रधानमंत्री दिए और दोनों ने अपनी जान इस देश की सेवा में कुर्बान कर दी।” तहसीन पूनावाला ने कोरोना वायरस महामा’री के समय इस कदम को ‘तुच्‍छ’ करार दिया।

कांग्रेस प्रवक्‍ता चरण सिंह सप्रा ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि कि ‘मोदी सरकार का बदले वाला एटिट्यूड है।’ उन्‍होंने कहा कि वे (बीजेपी सरकार) कांग्रेस कार्यकर्ता को डी-मोटिवेट करना चाहते हैं। कांग्रेस प्रवक्‍ता ने कहा कि ‘प्रियंका गांधी को खतरा तो है ही, वह राजीव गांधी की बेटी हैं जो आतंकी हमले में मारे गए थे। वह इंदिरा गांधी की पोती हैं जिन्‍हें बेरहमी से मार दिया गया था।’ उन्‍होंने आरोप लगाया कि ‘हम हिटलरराज की तरफ बढ़ रहे हैं।’

एक अगस्‍त के बाद रहने पर प्रियंका को देना होगा रेंट
डिप्‍टी डायरेक्‍टर ऑफ एस्‍टेट्स की ओर से प्रियंका को भेजे गए लेटर में कहा गया है कि 1 अगस्‍त, 2020 के बाद भी बंगले में रहने पर किराया/जुर्माना देना होगा। चिट्ठी में कहा गया है कि ‘गृह मंत्रालय के SPG प्रोटेक्‍शन हटाने के बाद आपको Z+ सिक्‍योरिटी कवर दिया गया जिसमें सुरक्षा आधार पर सरकारी बंगल के आवंटन/रिटेंशन का प्रावधान नहीं है, इसलिए लोधी एस्‍टेट का हाउस नंबर 35 का अलॉटमेंट रद्द किया जाता है। आपको एक महीने का कंसेशनल पीरियड दिया जा रहा है।’

पिछले साल वापस लिया गया था SPG कवर
केंद्र सरकार ने नवंबर 2019 में गांधी परिवार से स्‍पेशल प्रोटेक्‍शन ग्रुप (SPG) कवर हटा लिया था। एक सिक्‍योरिटी एसेसमेंट के बाद, गृह मंत्रालय ने कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया, उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका को Z+ सिक्‍योरिटी कवर दिया था। अब सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के जवान उनकी सुरक्षा करते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का एसपीजी कवर भी हटाया जा चुका है। फिलहाल एसपीजी प्रोटेक्‍शन प्रधानामंत्री होने के नाते नरेंद्र मोदी को मिली है।

Input: NBT

Comments (1)

  1. Mai v Ek Indian hu sachha deshbhakt hu mujhe v bungalow chahiye SPG chahiye.
    Milega Kya?
    Meri Mahbooba ji Pahle Desh me baith Chinese dalalo ko bahar fekna hai Ye jab dalal saaf ho jayenge to China v apni aukat me aa jayega

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.