BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

बड़ी खबर: सूबे में कोरोना से 5 और लोगों की हुई मौ’त, मुजफ्फरपुर की एक महिला की भी पटना में मौ’त…

PATNA : बिहार में जा’नलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में म’रीजों का इजाफा हो रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर कोरोना संक्रमण से जुड़ी हुई आ रही है. बिहार में कोरोना से 5 और लोगों की मौ’त हो गई है. मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 88 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 10076 हो गया है.

24 घंटे में 5 की मौ’त
स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. विभार की ओर से जारी इस नियमित इस अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर 5 और लोगों की मौ’त हो गई है. इसके साथ ही बिहार में अब तक 73 लोगों की मौ’त कोरोना वायरस के कारण हो गई है. अनलॉक-1 में कोरोना संक’ट के बीच पिछले महीने 40 लोगों की मौ’त हुई.

बिहार में अब तक 73 की मौ’त
बिहार में अब तक कोरोना से 73 लोगों की मौ’त हुई है. सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 9 लोगों की मौ’त हुई है. दरभंगा और सारण जिले में 5-5 मरीजों की मौ’त हुई है. इसके आलावा बेगूसराय, रोहतास और नालंदा 4-4 लोगों ने दम तोड़ा है. गया, खगड़िया, जहानाबाद, नवादा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर और वैशाली में 3-3 लोगों की मौ’त हुई है. इसके साथ ही भोजपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अररिया,अरवल, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर, पश्चिमी चंपारण और शिवहर में 1-1 मरीज की मौ’त हुई है.

बिहार में अब तक 10076 मरीज
बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 88 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 10076 हो गई है. पटना में 500 से अधिक मामले सामने आये हैं. वहीं, भागलपुर, मधुबनी और सीवान जिले में 400 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. इसके आलावा बेगूसराय, मुंगेर, रोहतास और समस्तीपुर जिले में 300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं.

सूबे में 7811 मरीज हुए स्वस्थ
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी किया गया है उसके मुताबिक राज्य में अबतक 7811 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 267 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए. फिलहाल डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.