सीतामढ़ी के सुप्पी में हुई अनोखी शादी
शादी से दिया सामाजिक जागरूकता संदेश ।
सब तरफ हो रही तारीफ ।
“बनो मास्क फोर्स का हिस्सा,
खत्म करो कोरोना का किस्सा”
जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी के “मास्क फोर्स” अभियान का असर इस कदर प्रखण्ड सुप्पी में छाया हुआ है कि श्री नरेश राय पुत्र की बारात लेकर सुप्पी प्रखण्ड के ढेंग गांव में श्री नथु राय जी के यहाँ पहुँचे जहाँ बाराती सहित सभी आश्चर्यचकित रह गए यह देखकर की उनका स्वागत ट्रे मे शर्बत/मिठाई की जगह “मास्क और सेनेटाइजर ” देकर किया गया । और इस अनोखे स्वागत की कमान संभाली ग्राम पंचायत मनियारी की मुखिया श्रीमती रमिता देवी और उनके पति विनय पासवान ने ।

दूल्हा और दुल्हन को रंगीन आकर्षक मास्क उपहार में देने के साथ ही लड़के को “मास्क ट्री” देकर सम्मानित किया गया और गमछा पर “मास्क फोर्स” अभियान का लोगो सहित दूल्हा-दुल्हन ” का नाम “रिभा- सरोज” लिखा हुआ उपहार स्वरूप प्रखंड सुप्पी द्वारा दिया गया ।

सभी इस अनोखी शादी में सम्मिलित होने पे अपने आप को गर्व महसूस कर रहे थे साथ ही जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी के मास्क फोर्स अभियान की मुक्त कंठ से प्रशंसा भी कर रहे थे…बना कर मास्क को अपनी ढाल, बिहार जीतेगा कोरोना से हर हाल


संवाद सूत्र: राम शरणागत मिश्र जानीपुर से



Leave a Reply