मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को लेकर एक बड़ी खबर आई है। मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की ध’मकी भरा फोन आया है। ये फोन पाकिस्तान के कराची से होटल में आया था। फिलहाल होटल और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुंबई पुलिस ने कहा, ‘कल कराची, पाकिस्तान से फोन पर ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद होटल और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।’
pakistan, karachi, mumbai police, taj hotel, taj hotel mumbai, taj hotel threat, mumbai, threat call from pakistan, threat call taj hotel, पाकिस्तान, कराची, मुंबई पुलिस, ताज होटल, ताज होटल मुंबई, मुंबई, मुंबई ताज होटल पाकिस्तान
जानकारी के मुताबिक ताज होटल में ये फोन पाकिस्ता से आया। जिसमें एक शख्स ने कहा, ‘कराची स्टॉक एक्सचेंज में हुआ आ’तंकी ह’मला सभी ने देखा है। अब ताज होटल में 26/11 जैसा हमला एक बार फिर होगा।’ इस फोन की जानकारी तुरंत मुंबई पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा और भी कड़ी कर दी है। रातभर पुलिस और होटल के स्टाफ ने सुरक्षा व्यवस्था का मुआना किया। इसके बाद से यहां आने वाले गेस्ट पर नजर रखी जा रही है।

बता दें 26 नवंबर, साल 2008 को भी मुंबई में आतंकी हमला हुआ था। जो करीब 60 घंटों तक चला था। इस आ’तंकी ह’मले में 166 लोगों की मौ’त हो गई थी और 300 से ज्यादा लोग घा’यल हुए थे। जो लोग हम’ले में मा’रे गए थे उनमें 28 विदेशी भी शामिल थे। इस हमले में एकमात्र आ’तंकी अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया था। जिससे भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ की थी। इससे पता चला था कि ह’मले में पाकिस्तान का हाथ है। 21 सितंबर, 2012 की सुबह पुणे की यरवदा जे’ल में कसाब को फांसी पर लटकाया गया था। उसकी मौ’त से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान में रची गई ह’मले की साजिश से जुड़ी हर एक जानकारी हासिल कर ली थी।



Leave a Reply